रांची में भतीजी के साथ दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी चाचा की हुई जमकर पिटाई

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आए दिन हत्या, अपहरण और बलात्कार के मामले सामने आते हैं। ऐसे ही एक घटना राजधानी रांची के गोंदा थाना इलाके से प्रकाश में आई है। जो मानवता को शर्मसार करने वाली है।

यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही भतीजी के साथ दुष्कर्म (Rape) करने की कोशिश की लेकिन परिजनों के आ जाने के कारण आरोपी अपने नापाक कोशिश में असफल रहा। गुस्से में परिजनों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और फिर प्रशासन को सौंप दिया।

थाने में परिजनों ने किया हंगामा

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में दूर की भतीजी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। जिसे अब पुलिस के हवाले कर दिया गया है वही पीड़ित लड़की के परिजनों का कहना है कि आरोपी पुलिस वालों के साथ मिलकर केस को रफा-दफा करने की कोशिश में लगा हुआ है।

परिजनों ने बताया कि पुलिस ने केस को हल्का करने के लिए FIR में दुष्कर्म की धारा नहीं लगाई। रिपोर्ट में दुष्कर्म की धारा नहीं जोड़े जाने पर परिजन भड़क गए और स्थानीय नेता के साथ थाना पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।

प्रशासन ने दी सफाई

पुलिस ने सफाई देते हुए कहा कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। जिसकी कागजात परिजनों को दिखाया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी अत्यधिक शराब के नशे में होने के कारण उसने छेड़खानी करने की कोशिश की इसलिए उस पर दुष्कर्म की धारा नहीं लगाई गई है।

Share This Article