रफ्तार का क़हर : हजारीबाग में यात्री बस पलटी, 11 लोग घायल

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: बडकागांव प्रखंड अंतर्गत बादम स्टैंड से हजारीबाग जा रही तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 13 यात्री घायल हो गए।

घायलों में महिलाएं एवं बच्चे शामिल हैं। इसमें कुछ लोग बिहार के नवादा के रहने वाले हैं।

गंभीर रूप से घायल यात्रियों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल हज़ारीबाग़ रेफर किया गया है, जबकि बाकी को स्थानीय पीएचसी में भर्ती किया गया है।

बताया गया है कि मंगलवार सुबह 5:30 बजे जेकेवाई नामक बस मीडिल स्कूल के निकट पुल के मोड के पास पलट कर खेत में जा गिरी।

चालक शराब के नशे में था

बस पलटते ही चालक पप्पू और उप चालक सरवर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक शराब के नशे में था।

वह सोमवार की रात बारात से लौटकर सुबह बस चलाने आया था। घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बस को कब्जे में ले लिया। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया।

दुर्घटना में घायल हुए लोगों में बादम रूद्दी निवासी नुसरत जहां एवं असीमून निशा, बड़ासी निवासी कलिया देवी, अंबाजीत सुकुलखपिया निवासी देवकांत सिंह एवं उनकी मां आसमानी देवी, बिहार नवादा निवासी तुलसी देवी, अंकिता कुमारी (05) एवं सुखदेव चौहान, आजाद नगर रूद्दी निवासी हेना, सबीना एवं गुलाफसा हैं।

Share This Article