Latest Newsझारखंडहेमंत सोरेन को खनन पट्टा मामले में निर्वाचन आयोग के समक्ष पेशी...

हेमंत सोरेन को खनन पट्टा मामले में निर्वाचन आयोग के समक्ष पेशी के लिए और समय मिला

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) को खनन पट्टे से जुड़े एक मामले में निर्वाचन आयोग के समक्ष पेश होने के लिए और समय दिया गया है।

सोरेन को 31 मई को या तो व्यक्तिगत रूप से या अपने वकील के माध्यम से निर्वाचन आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। सूत्रों ने कहा कि सोरेन ने और समय मांगा और अब उन्हें 14 जून को पेश होने के लिए कहा गया है।

मुख्यमंत्री के भाई और विधायक बसंत सोरेन (MLA Basant Soren) के एक खनन कंपनी के कथित सह-मालिकाना हक से संबंधित एक अन्य मामले में सोमवार को निर्वाचन आयोग के समक्ष पेश होने की संभावना है।

सोमवार को निर्वाचन आयोग के समक्ष पेश होने की संभावना

इस महीने की शुरुआत में निर्वाचन आयोग ने जन प्रतिनिधित्व कानून की धारा नौ ए के तहत हेमंत सोरेन को नोटिस जारी किया था। इस कानून के तहत विधायक या सांसद को अयोग्य करार दिया जाता है।

निर्वाचन आयोग ने प्रथमदृष्टया पाया है कि हेमंत सोरेन ने धारा नौ ए के प्रावधानों का उल्लंघन किया। हेमंत के जवाब पर गौर करने के बाद निर्वाचन आयोग ने उनसे पेश होने के लिए कहा था।ऐसे मामलों की सुनवाई करते हुए निर्वाचन आयोग अर्द्ध-न्यायिक निकाय की तरह काम करता है।

दुमका के विधायक बसंत सोरेन को निर्वाचन आयोग का नोटिस बोकारो जिले में एक Mining Company के कथित सह-मालिकाना हक से संबंधित है। आरोप लगाए गए थे कि इस मामले में भी जन प्रतिनिधित्व कानून की धारा नौ ए का उल्लंघन हुआ।

spot_img

Latest articles

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

खबरें और भी हैं...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...