Latest Newsझारखंडपंचायत चुनाव : झारखंड के तीन जिलों में 66.38 प्रतिशत हुआ मतदान

पंचायत चुनाव : झारखंड के तीन जिलों में 66.38 प्रतिशत हुआ मतदान

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर रविवार को तीन जिलों के छह मतदान (Vote) केंद्रों पर पंचायत चुनाव का पुनर्मतदान कराया गया।

तीन जिलों में पलामू जामताड़ा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इन तीनों जिलों में ओवरऑल 66.38 प्रतिशत मतदान हुआ।

सबसे अधिक 76.97 प्रतिशत मतदान पलामू में हुआ। सबसे कम 58.21 प्रतिशत मतदान पश्चिमी सिंहभूम में हुआ। जबकि जामताड़ा में 63. 96 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि तीन जिले में शांतिपूर्वक पुनर्मतदान संपन्न हुआ। 31 मई को वोटों की गिनती होगी।

सभी मतदान केंद्रों पर वार्ड सदस्य के लिए पुनर्मतदान कराया गया

पलामू तथा जामताड़ा के एक-एक तथा पश्चिमी सिंहभूम के चार मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान कराया गया।

इनमें से एक मतदान केंद्र पर दो तथा अन्य सभी मतदान केंद्रों पर एक-एक पद के लिए पुनर्मतदान कराया गया।

इन मतदान केंद्रों पर रविवार को सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक मतदान हुआ। इन मतदान केंद्रों में जामताड़ा के सदर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोनबाद (पूर्वी भाग), पलामू के चैनपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, कुरका तथा पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव प्रखंड के प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय घोड़बंधा, मध्य विद्यालय अधिकारी (पूर्वी भाग), प्राथमिक विद्यालय, बरुईकुटी (पूर्वी भाग) तथा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पूर्तिसाई (हेपेरबुरु) स्थित मतदान केंद्र मतदान हुआ।

इनमें जामताड़ा स्थित मतदान केंद्र में पंचायत समिति सदस्य तथा मझगांव के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, पूर्तिसाई में जिला परिषद सदस्य एवं मुखिया के लिए पुनर्मतदान हुआ। अन्य सभी मतदान केंद्रों पर वार्ड सदस्य के लिए पुनर्मतदान कराया गया।

spot_img

Latest articles

रांची पहुंचे दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह, ‘भज्जी-भज्जी’ के नारों से गूंजता रहा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट

रांची : भारत के दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह शुक्रवार को रांची पहुंचे। उनके रांची...

7000 बच्चों के जीवन में शिक्षा की उजास भर रहे पूर्व आइपीएस अधिकारी डॉ अरूण उरांव

अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के बैनर तले हो रहा 141 रात्रि पाठशालाओं...

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

खबरें और भी हैं...

रांची पहुंचे दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह, ‘भज्जी-भज्जी’ के नारों से गूंजता रहा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट

रांची : भारत के दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह शुक्रवार को रांची पहुंचे। उनके रांची...

7000 बच्चों के जीवन में शिक्षा की उजास भर रहे पूर्व आइपीएस अधिकारी डॉ अरूण उरांव

अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के बैनर तले हो रहा 141 रात्रि पाठशालाओं...