HomeबिहारNIA करेगी पटना फुलवारीशरीफ आतंकी मॉड्यूल की जांच, गृह मंत्रालय ने जारी...

NIA करेगी पटना फुलवारीशरीफ आतंकी मॉड्यूल की जांच, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: फुलवारीशरीफ (Phulwarisharif)  के नया टोला में पापुलर फ्रंट पर इंडिया (PFI) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया (SDPI) की आड़ में संचालित देश विरोधी गतिविधियों की सच्चाई अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) सामने लाएगी।

फुलवारीशरीफ से सामने आये आतंकी माड्यूल की जांच केंद्र सरकार ने NIA को सौंप दी है। गृह मंत्रालय ने इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया है।

अब NIA फुलवारीशरीफ मामले की जांच करेगी। NIA सबसे पहले बिहार पुलिस (Bihar Police) से केस डायरी लेगी और PFI से जुड़े तार को खंगालेगी। मामले में NIA अपनी ओर से नई FIR भी दर्ज कर सकती है।

पुलिस ने 12 जुलाई को FIR दर्ज की थी

गौरतलब है कि झारखंड पुलिस का रिटायर दारोगा मोहम्मद जलालुद्दीन (Mohammad Jalaluddin) का फुलवारीशरीफ में मकान है। जहां वह अतहर परवेज के साथ मिलकर PFI के दफ्तर में आतंकी कैंप चलाता था। यहां केरल से आकर लोग ट्रेनिंग देते थे। यहां से भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने की तैयारी भी चल रही थी।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन से पहले गुप्त सूचना पर पुलिस ने 12 जुलाई को FIR दर्ज की थी। इसके बाद कार्रवाई में पटना के फुलवारीशरीफ से सुरक्षा बलों ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया था।

छापेमारी नया टोला स्थित SDIP (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया) और PFI (पापुलर फ्रंट आफ इंडिया) के कार्यालय में की गई थी।

गिरफ्तार किए गए तीनों की आतंकी गतिविधियों (Terrorist activities) में संलिप्त होने की जानकारी थी। जांच में तीनों के पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित अन्य देशों से भी जुड़े होने के साक्ष्य मिले थे।

ये तीनो आरोपित संगठन की आड़ में सिमी के पुराने सदस्यों को एकजुट कर उनको गोपनीय रूप से प्रशिक्षण देते थे। हथियार चलाने से लेकर देश में उन्माद पैदा करने की रणनीति बताई जाती थी।

इनका मकसद 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र (Islamic nation) बनाना था। नामजद आरोपितों में सबसे ज्यादा 8 लोग फुलवारीशरीफ के ही रहने वाले हैं। तीन नामजद आरोपित दरभंगा के रहने वाले हैं। इस मामले में 26 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया था।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...