ED को मिली अधिवक्ता राजीव कुमार की चार दिनों की रिमांड

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कोलकाता में 50 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार हुए झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) के अधिवक्ता राजीव कुमार की शुक्रवार को ED के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत में पेशी हुई।

ED ने अदालत से राजीव कुमार को छह दिनों के रिमांड पर देने की मांग की लेकिन अदालत ने सिर्फ चार दिनों के रिमांड की मंजूरी दी। राजीव कुमार (Rajiv Kumar) की 28 अगस्त से रिमांड अवधि शुरू होगी।

इससे पूर्व 18 अगस्त को अधिवक्ता राजीव कुमार की वीडियो कांफ्रेंसिंग (Video conferencing) के जरिए बंगाल से रांची के ED कोर्ट में पेशी हुई थी।

अमित अग्रवाल से दस करोड़ रुपए की मांग की थी

ED  ने अदालत से राजीव कुमार को 14 दिनों के रिमांड देने की मांग की थी लेकिन Court ने आठ दिनों के रिमांड की मंजूरी दी थी।

उल्लेखनीय है कि झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार को बंगाल पुलिस ने 50 लाख रुपये के साथ 31 जुलाई को कोलकाता से गिरफ्तार किया था।

राजीव कुमार पर यह आरोप है कि उन्होंने एक जनहित याचिका (Public interest litigation) को मैनेज करने के लिए कारोबारी अमित अग्रवाल से दस करोड़ रुपए की मांग की थी।

Share This Article