कौन बनेंगे झारखंड के DGP? गृह विभाग ने झारखंड पुलिस के छह IPS अधिकारियों की सूची UPSC को भेजी

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के वर्तमान DGP नीरज सिन्हा के कार्यकाल समाप्त होने के बाद नए DGP बनाने के लिए कवायद शुरू हो गई है।

विभाग से शनिवार को मिली जानकारी के मुताबिक गृह विभाग ने झारखंड पुलिस के छह IPS अधिकारियों की सूची UPSC (यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन) को भेज दी है।

इन छह अधिकारियों का नाम UPSC को भेजा गया

इनमें एसएन प्रधान, अजय कुमार सिंह, अनिल पालटा , अनुराग गुप्ता, प्रशांत सिंह और आरके मलिक का नाम शामिल है।

जानकारी के अनुसार SN प्रधान केंद्रीय नियुक्ति पर हैं और फिलहाल NCRB के महानिदेशक हैं जबकि अजय कुमार सिंह DG झारखंड पुलिस हाउसिंग, अनुराग गुप्ता DG Training, अनिल पालटा DG RAIL, प्रशांत सिंह ADG JAP, आरके मल्लिक ADG Wireless के पद पर नियुक्त हैं।

DGP की नियुक्ति के लिए गृह विभाग कम से कम पांच नाम की अनुशंसा UPSC से करती है। UPSC इनमें से तीन नाम सरकार को बताती है और उनमें से किसी एक को DGP नियुक्त किया जाता है। इन छह अधिकारियों का नाम UPSC को भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान DGP नीरज सिन्हा 11 फरवरी, 2023 तक अपने पद पर बने रहेंगे।

Share This Article