हजारीबाग में पत्नी ने लगाया पति पर बेटी के साथ छेड़छाड़, अवैध संबंध होने का आरोप, मामला पहुंचा थाने

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : चौपारण (Chauparan) में लोहावर स्थान के समीप जीटी रोड किनारे संचालित तिवारी लाइन होटल (Tiwari Line Hotel) के मालिक नरेश तिवारी और उसकी पत्नी गुंजा देवी (wife gunja devi) ने एक-दूसरे के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में आवदेन दिया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी शंभु नंद ईश्वर ने बताया कि दोनों के आवेदन पर मामला दर्ज (Case registered) कर लिया गया है।

क्या लिखा है आवेदन में

प्राथमिकी के अनुसार Naresh Tiwari ने अपनी पत्नी गुंजा पर शंकर सिंह के साथ अवैध संबंध (Illicit relation) होने का आरोप लगाया है, वहीं गुंजा ने आवेदन में आरोप लगाया है कि उसका पति नरेश लंबे समय तक जेल में था।

उस समय शंकर ने ही उनके और उनके बच्चों की देखभाल की। उन्होंने कहा कि उनके पति नरेश के भाई ने होटल में अफीम (Opium) रखकर शंकर को फंसा दिया था।

उसका पति जेल से लगभग छह साल बाद छूट कर आया, तो वह उसके और बच्चों के साथ मारपीट करने लगा।

गुंजा ने अपने पति नरेश सहित अन्य लोगों पर अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ (Molestation) का भी आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस से इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article