Homeक्राइमशिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को जान से मारने की धमकी

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को जान से मारने की धमकी

Published on

spot_img

रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री (Education Minister of Jharkhand) जगरनाथ महतो (Minister Jagarnath Mahato) को जान से मारने की धमकी मिली है।

यह धमकी उन्हें एक चिट्ठी से दी गयी है। यह लेटर मंत्री के बोकारो के चंद्रपुरा के आवासीय कार्यालय में स्पीड पोस्ट (Speed Post) से भेजा गया है।

इस मामले में बोकारो SP चंदन झा ने बताया है कि यह लेटर हजारीबाग से किसी ने लिखा है।

हालांकि इस मामले मे और अधिक जानकारी जुटाने में पुलिस लग गई है  और इस धमकी भरे लेटर की जांच शुरू कर दी गयी है।

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को जान से मारने की धमकी Education Minister Jagarnath Mahto threatened to kill

पत्र में क्या कहा गया?

जानकारी के अनुसार पत्र में कहा गया है कि हमलोग UP, बिहार और MP के रहने वाले हैं और राज्य के विभिन्न जिलों में शिक्षक के पद तैनात हैं।

mahto letter

हमारा मानदेय दोगुना किया जाए

ऐसे में हमारा मानदेय दोगुना किया जाए और 1932 के खतियान को बंद किया जाए। हमलोग आदिवासी-मूलवासी को पसंद नहीं करते।

शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन भी हमें पसंद नहीं हैं। पत्र में लिखा गया है कि शिक्षा मंत्री जात- पात छोड़ो। जगरनाथ महतो को जान से मार डालो।

झारखंड में अब 78 हजार रसोइया और संयोजिका की सेवा अवधि 60 साल तक होगी

झारखंड में अब 78 हजार रसोइया और संयोजिका की सेवा अवधि 60 साल तक होगी

यहां बात दें कि झारखंड में अब 78 हजार रसोइया और संयोजिका (cook and coordinator) की सेवा अवधि 60 साल तक होगी। वही उन्हें अब 10 महीने नहीं 12 महीने का मानदेय मिलेगा।

बुधवार को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आवास में रसोइया संघ के साथ हुई वार्ता के बाद मंत्री ने यह निर्णय लिया है। JMM विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की मौजूदगी में शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने इस पर सहमति दी और रसोईया के लिए भी नियमावली बनाने की बात कही।

साल में दो बार ड्रेस भी मिलेगा

रसोइया संघ लगातार 60 साल तक की सेवा और 12 महीने का मानदेय देने की मांग कर रहा था। सरकार रसोइयों को 10 महीने का ही मानदेय दे दी थी, लेकिन अब साल के हर महीने का 2000 रुपये मानदेय उन्हें मिल सकेगा।

शिक्षा मंत्री ने माना कि यह मानदेय बहुत कम है। वे इस पर सरकार के स्तर पर विचार कर निर्णय लेंगे। जल्द ही राज्य सरकार इस पर एक नियमावली बनाएगी।

60 वर्ष के सेवा होने के बाद रसोइया और संयोजिका को यूनिवर्सल पेंशन स्कीम का भी लाभ मिल सकेगा। इसके साथ साथ रसोइया व संयोजिका को एप्रन के अलावा साल में दो बार ड्रेस भी मिलेगा।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...