कांग्रेस ने कहा- स्वतंत्रता आन्दोलन में शहीद टिकैत एवं शेख भिखारी ने अग्रणी भूमिका निभाई

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस के तत्वावधान में शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में अमर शहीद एवं वीर स्वतंत्रता सेनानी टिकैत उमरांव सिंह व शेख भिखारी का शहादत दिवस मनाया गया।

मौके पर कांग्रेस नेताओं ने दोनों शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धसुमन किया।

आयोजित शहादत समारोह की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की तथा संचालन प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम ने किया।

कमलेश ने अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन में शहीद टिकैत एवं शेख भिखारी ने अग्रणी भूमिका निभाई।

अंग्रेजों से जान की बाजी लगाकर उनसे लोहा लिया और देश को अंग्रेजों की जुल्म से मुक्ति दिलाई।

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अमर शहीद वीर स्वतंत्रता सेनानी टिकैत उमरांव सिंह, शेख भिखारी का शहादत दिवस पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के कारण ही आज हमारा देश आजाद है।

आज भी इन महान विभूतियों के पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है।

प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि उन दोनों महान शहीदों के किये गए कार्यों को विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि उन दोनों शहीदों को चुटूपालु घाटी में फांसी दे दी गयी थी।

शहीद टिकैत एवं शेख भिखारी की कुर्बानी को सदैव याद किया जाता रहेगा।

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में राजीव रंजन प्रसाद, आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, एम तौसीफ, रामानंद केशरी आदि शामिल थे।

Share This Article