Latest Newsझारखंडसावधान! रांची में प्रधानमंत्री आवास की राशि लेकर घर नहीं बनाने वालों...

सावधान! रांची में प्रधानमंत्री आवास की राशि लेकर घर नहीं बनाने वालों पर होगी कार्रवाई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) के तहत रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) के द्वारा लोगों को आवास बनाने के लिए चार किश्तों में राशि उपलब्ध कराई जा रही है।

लेकिन कई लाभुक (Beneficiary) ऐसे है जिन्होंने राशि लेकर आवास निर्माण के कार्य को अधूरा छोड़ दिया है। वहीं कुछ तो ऐसे लाभुक भी है जिन्होंने आवास बनाने के लिए राशि तो लिया लेकिन आवास निर्माण का कार्य शुरू ही नहीं किया है।

ऐसी परिस्थितियों में लोगों का घर पूरा नहीं हो पा रहा है जिसके कारण नगर निगम की रिपोर्ट (Report) में ये मकान अधूरे है। जिससे कि आवास को समय से पूरा कराने का निगम का लक्ष्य भी अधर में लटक गया है।

अब Ranchi Municipal Corporation ऐसे लाभुकों पर सख्त कार्रवाई करने की योजना बना रही है। इतना ही नहीं योजना की पूरी राशि जो अबतक लाभुको को ट्रांसफर की गई है उसे भी रिकवर करने की योजना है।

नगर निगम हुई सक्रिय, वार्डों में कर रही निरीक्षण

PM आवास योजना की मॉनिटरिंग (Monitoring) सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से की जा रही है। अब केंद्र से सख्ती के बाद निगम के अधिकारी भी सक्रिय हो गए है।

रांची नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त (AMC) खुद से वार्डों में निरीक्षण के लिए जा रही है। वहीं अधूरे निर्माण और काम शुरू नहीं करने वाले लाभुकों को समझाने की कोशिश कर रही है।

जिससे कि लोग आवास का निर्माण कार्य पूरा कर सके। हालांकि आवास निर्माण को लेकर पहले भी नगर निगम ने कई बार लाभुकों को नोटिस भेजा था। लेकिन कोई सुनने को तैयार ही नहीं है।

बता दें घर बनाने के लिए सरकार एक लाभुक को 2.25 लाख रुपए दे रही है। जिसे लाभुकों को लौटाना भी नहीं है।

spot_img

Latest articles

पूर्व विधायक के बेटे के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

धनबाद : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरूवार को सिन्दरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के...

लक्जरी में नहीं है गौतम अदाणी का कोई जवाब, लुटियंस दिल्ली में स्थित 400 करोड़ के बंगले के हैं मालिक

नई दिल्ली : देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल गौतम अदाणी देश के कई...

BREAKING: सिल्ली में ACB की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार रिश्वत लेते पकड़े गए अमीन

रांची: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।...

3 साल बाद भी पोस्टिंग नहीं! डीएसपी नियुक्ति पर झारखंड में सियासी घमासान, विधानसभा में गूंजेगा मामला

रांची: झारखंड में 7वीं से 10वीं जेपीएससी के जरिए बहाल किए गए डीएसपी अधिकारियों...

खबरें और भी हैं...