Homeझारखंडदेवघर में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 23-24 जनवरी को होगी

देवघर में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 23-24 जनवरी को होगी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: प्रदेश BJP के कार्यसमिति (Working Committee) की दो दिवसीय बैठक 23 और 24 जनवरी को देवघर में होगी।

प्रदेश अध्यक्ष और MP दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक मैहर रिसॉर्ट, देवघर (Deoghar) में आयोजित होनी है।

23 जनवरी को सुबह 10 बजे प्रदेश पदाधिकारी की बैठक शुरू होगी।

दोपहर 2.30 बजे कार्यसमिति का विधिवत उद्घाटन (Inauguration) होगा। अगले दिन 24 जनवरी की दोपहर 12 बजे इसका समापन होगा।

 

देवघर में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 23-24 जनवरी को होगी- BJP State Working Committee meeting will be held in Deoghar on January 23-24

महामंत्री कर्मवीर सिंह 21 जनवरी से देवघर में जमे हुए हैं

इसी दिन बैठक के समापन के पूर्व राजनीतिक प्रस्ताव भी पास किए जाएंगे। बैठक में विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi), प्रदेश प्रभारी एवं सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सहित क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी (Nagendra Tripathi) और अन्य प्रमुख नेताओं का मार्गदर्शन पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलेगा।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर पार्टी के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह (Karmaveer Singh) 21 जनवरी से Deoghar में जमे हुए हैं।

साथ ही प्रदेश महामंत्री और सांसद आदित्य साहु के अलावा बालमुकुंद सहाय, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी उनके साथ सारी व्यवस्थाओं को फाइनल करने में लगे हैं।

मैहर रिसॉर्ट में करीब 500 पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के लिए जरूरी इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...