Latest Newsझारखंडझारखंड : पांकी से हटा धारा 144, प्रशासन ने जारी किया आदेश

झारखंड : पांकी से हटा धारा 144, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पलामू: जिले के पांकी प्रखंड क्षेत्र से धारा 144 (Panki Section 144) हटा गई है। इस संबंध में प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है।

धारा 144 हटाने का निर्णय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी) एवं अंचलाधिकारी पांकी की अनुशंसा पर न्यायालय अनुमंडल दंडाधिकारी सदर मेदिनीनगर राजेश शाह (Rajesh Shah) ने लिया है।

कुशवाहा डॉक्टर शशिभूषण मेहता ने धारा 144 हटाने का उठाया था मुद्दा

बताते चलें कि पांकी मुख्य बाजार में महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के तोरण द्वार लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। जिसके बाद प्रशासन ने पांकी प्रखंड क्षेत्र में 15 फरवरी से धारा 144 लागू कर दी थी।

वहीं विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पांकी विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशिभूषण मेहता (Dr. Shashibhushan Mehta) ने धारा 144 हटाने का मुद्दा उठाया था।

धारा 144 हटाने की अनुशंसा की गई

इस बाबत पलामू के SP चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि स्थिति अनुकूल होने बाद लेस्लीगंज SDPO और अंचल अधिकारी पांकी के प्रतिवेदन पर धारा 144 हटाने की अनुशंसा की गई। इसके आलोक में सदर SDM के द्वारा हटाने का निर्णय लिया गया।

शांति समिति की बैठक (Peace Committee Meeting) एवं अनुशंसा के आलोक में सदर SDM ने धारा 144 समाप्त किया गया। और दोनों पक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि वे आपस में शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे।

वहीं दोनों समुदाय के लोगों ने बताया गया है कि उनके बीच आपसी भाईचारा कायम है। किसी तरह का कोई मनमुटाव नहीं है। हम लोग आपस में मिलजुल कर होली और शब ए बारात (Holi and Shab e Baraat) त्योकहार मनाएंगे।

वहीं त्योलहार को देखते हुए अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी (Circle Officer and Station House Officer) के साथ-साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी रखेंगे।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...