Homeझारखंडपूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम का निधन

पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम का निधन

spot_img
spot_img
spot_img

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम (Chaibasa) के पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम (Putkar Hembram) का निधन मंगलवार रात जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में इलाज के दौरान हो गया। सात जून को उनका पार्थिव शरीर चाईबासा लाया जाएगा।

उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले रात्रि में बाथरूम में पैर फिसल जाने के कारण उनके सिर में अंदरूनी चोट आई थी।

इसके बाद उन्हें TMH में भर्ती कराया गया था।

BJP के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ा

हेम्ब्रम राजनीति में आने से पहले टाटा कॉलेज (Tata College) के हो भाषा के प्रोफेसर और आकाशवाणी चाईबासा के प्रारंभिक उद्घोषक भी रह चुके हैं।

हेम्ब्रम राष्ट्रीय स्वयं संघ (RSS) में जुड़कर सर्वप्रथम किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों की आवाज बनकर उभरे थे।

इसके बाद उनकी साफ छवि को देखते हुए BJP के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ा और जीतकर विधायक बने।

हेम्ब्रम स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी के रूप में भी अपना दायित्व बखूबी निभा चुके हैं।

spot_img

Latest articles

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...