HomeझारखंडCM हेमंत सोरेन से पैन एशिया मेटल्स लि. के अध्यक्ष पॉल लॉक...

CM हेमंत सोरेन से पैन एशिया मेटल्स लि. के अध्यक्ष पॉल लॉक ने की मुलाकात

Published on

spot_img

रांची: CM हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से बुधवार को झारखंड मंत्रालय (Ministry of Jharkhand) में पैन एशिया मेटल्स लि. (Pan Asia Metals Ltd.) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक पॉल लॉक (Paul Locke) ने मुलाकात की।

भेंटवार्ता के क्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि झारखंड में लिथियम खनिज (Lithium Mineral) प्राप्त होने की अपार संभावनाएं हैं।

लिथियम का उपयोग विभिन्न प्रकार की बैटरी बनाने के कार्य में होता है।CM हेमंत सोरेन से पैन एशिया मेटल्स लि. के अध्यक्ष पॉल लॉक ने की मुलाकात CM Hemant Soren to Pan Asia Metals Ltd. President Paul Lock met

इस कार्य के लिए राज्य सरकार से सहयोग की अपेक्षा

उन्होंने कहा कि जानकारी के अनुसार झारखंड में कोडरमा, हजारीबाग सहित अन्य क्षेत्रों में उपलब्धता है।

लिथियम खनिज की जानकारी प्राप्त करने के लिए Pan Asia Metals Ltd. की टीम झारखंड भ्रमण पर है।

पॉल लॉक ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि पैन एशिया मेटल्स लि. झारखंड में लिथियम खनन के क्षेत्र में निवेश करना चाहती है।

Pan Asia Metals Ltd. इस कार्य के लिए राज्य सरकार से सहयोग की अपेक्षा रखती है।

राज्य सरकार यथोचित कार्यवाही करते हुए निवेशकों को करेगी हर संभव सहयोग

मुख्यमंत्री ने पैन एशिया मेटल्स लि. के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक पॉल लॉक (Paul Locke) से कहा कि झारखंड प्राकृतिक संपदाओं के लिए जाना जाता है।

विभिन्न खनिजों की उपलब्धता के साथ-साथ लिथियम का पाया जाना भी राज्य के लिए अच्छे संकेत हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पैन एशिया मेटल्स लि. झारखंड में लिथियम उत्खनन कार्य में निवेश के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के लिथियम उत्खनन प्रावधानों के अनुसार एक बेहतर कार्य योजना बनाकर प्रस्ताव सचिव खान एवं भूतत्व विभाग को उपलब्ध कराए।

लिथियम उत्खनन (Lithium Mineral) के लिए कानून एवं नियम के तहत राज्य सरकार यथोचित कार्यवाही करते हुए निवेशकों को हर संभव सहयोग करेगी।

भेंटवार्ता के क्रम में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी, निदेशक भूतत्व मनोज कुमार, उप निदेशक भूतत्व अमरेंद्र कुमार सिंह एवं पैन एशिया मेटल्स लि. के केबीएस मूर्ति उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

अब हर साल 10 बैगलेस डेज होंगे जरूरी, बच्चों के भारी स्कूल बैग पर सरकार सख्त

Government Strict on Heavy school Bags of Children : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...

ED ने चंद्रभूषण सिंह और पत्नी को किया गिरफ्तार

ED arrests Chandrabhushan Singh and his Wife : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने MAXIZONE चिटफंड...

खबरें और भी हैं...

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...