22 जून को 2500 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे CM हेमंत सोरेन

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) गुरुवार को युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) का वितरण करेंगे।

वे मोरहाबादी मैदान (Moharabadi Maidan) में राज्य के पांच प्रमुख विभागों पंचायती राज, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग व वित्त विभाग, वाणिज्य कर विभाग में युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

पंचायती राज विभाग और जिला प्रशासन समारोह की तैयारी कर रहा है।

पंचायती राज विभाग (Panchayati Raj Department) में जिला स्तरीय नियुक्ति होनी है जबकि अन्य विभागों में राज्य स्तरीय नियुक्तियां की जाएंगी।

रैंकिंग के अनुसार वितरित किया जायेगा नियुक्ति पत्र

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से अनुशंसित नवनियुक्त 1633 पंचायत सचिवों को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा।

रैंकिंग के अनुसार नियुक्ति पत्र वितरित किया जायेगा। इसके अलावा वित्त विभाग में कोषागार पदाधिकारी और निम्नवर्गीय लिपिक की नियुक्ति होगी।

अन्य विभागों में भी नौकरी दी जायेगी। सबसे कम नियुक्ति पत्र खाद्य आपूर्ति विभाग में 35 लोगों के बीच वितरित किया जायेगा।

भू-राजस्व में लगभग 750, वित्त में 150 युवाओं को नियुक्ति मिलेगा। कुल 2500 से अधिक पदों पर नियुक्ति पत्र वितरित की जाएगी।

सारी कागजी प्रक्रिया भी पूर्ण करने को कहा गया

पंचायती राज विभाग के सचिव राजीव अरुण एक्का ने नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के लिए सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखा है।

सचिव ने कहा कि वे सुनिश्चित कराएं कि 22 जून को सारे पंचायत सचिव समारोह स्थल में उपस्थित हों।

इससे पूर्व सारी कागजी प्रक्रिया भी पूर्ण करने को कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि 2017 में ही राज्य कर्मचारी चयन आयोग से इनकी नियुक्ति की अनुशंसा की गयी थी लेकिन कार्मिक विभाग के एक पत्र की वजह से नियुक्ति रुकी हुई थी।

अब विभाग ने सरकार की अनुमति के बाद नियुक्ति पर लगी रोक को हटा दिया है। इसके बाद ही नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।

इन जिलों में दिया जायेगा योगदान पत्र :

गढ़वा-74, पलामू-74, लातेहार-29, चतरा- 62, हजारीबाग- 117, कोडरमा- 53, गिरिडीह- 121, देवघर- 52, गोड्Þडा- 80, साहेबगंज- 58, पाकुड़- 34, दुमका- 72, जामताड़ा- 39, धनबाद- 89, बोकारो- 152, रामगढ़- 94, लोहरदगा- 25, गुमला- 34, रांची- 81, सिमडेगा- 22, प.सिंहभूम- 82, सरायकेला-खरसावां- 47, पूर्वी सिंहभूम- 109।

Share This Article