झारखंड : 22 जून को इन 23 ट्रेनों को किया गया है कैंसिल, भद्रक रूट पर…

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) की ओर से सभी मंडलों को यह जानकारी दी गई है कि 22 जून यानी गुरुवार को खड़गपुर रेल मंडल (Kharagpur Railway Board) के भद्रक रूट पर चलने वाली 23 एक्सप्रेस ट्रेनों (Express Trains) को कैंसिल (Cancel) किया गया है।

खड़गपुर-भद्रक सेक्शन (Kharagpur-Bhadrak Section) के बहनागा बाजार स्टेशन में ट्रैक रख-रखाव एवं मेंटेनेंस कार्य के कारण 23 ट्रेनों को रद्द किया गया है।

पुरी-योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बदला गया है। ये ट्रेन परिवर्तित मार्ग कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब होकर चलेगी।

22 जून को ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

पटना-पुरी स्पेशल

बालासोर-भद्रक मेमू स्पेशल

हावड़ा-पुरी शताब्दी एक्सप्रेस

हावड़ा-भद्रक एक्सप्रेस

खड़गपुर-खुर्दा रोड एक्सप्रेस

खड़गपुर-विलुपुरम एक्सप्रेस

खड़गपुर-जजपुर क्योंझर रोड एक्सप्रेस

शालीमार-हैदराबाद ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस

संतरागाछी-मैंगलोर एक्सप्रेस

भद्रक-हावड़ा एक्सप्रेस

जाजपुर क्योंझर रोड-खड़गपुर एक्सप्रेस

पुरी-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस

भद्रक-बालासोर मेमू स्पेशल

खुर्दा रोड-खड़गपुर एक्सप्रेस

भंजपुर-पुरी स्पेशल

शालीमार-भंजपुर स्पेशल

डिब्रूगढ़-सिकंदराबाद स्पेशल

विशाखापत्तनम-दीघा एक्सप्रेस

पुरी-शालीमार एक्सप्रेस

संबलपुर-शालीमार एक्सप्रेस

एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-संतरागाछी एक्सप्रेस

हैदराबाद-शालीमार ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस

सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल-हावड़ा एक्सप्रेस।

विलंब से चलेंगी ये ट्रेनें

दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया जाएगा।

इस कारण ट्रेन संख्या (18035) खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 22 और 25 जून को एक घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।

दूसरी ओर ट्रेन संख्या (18036) हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 21 और 23 जून को ढाई घंटा विलंब से प्रस्थान करेगी।

23 और 24 जून को परिवर्तित मार्ग से चलेगी धनबाद-अलपुझा एक्सप्रेस।

23, 24 जून को परिवर्तित रूट से चलेंगी यह ट्रेनें

दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा मंडल में विकास कार्यों के कारण ब्लॉक लिया जाएगा।

इसके कारण ट्रेन संख्या (13351) धनबाद-अलपुझा एक्सप्रेस 23 व 24 जून को परिवर्तित मार्ग भीमवरम टाउन, गुड़ीवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी।

इस ट्रेन का ताडेपल्लीगुडेम तथा एलूरु स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।

वहीं, ट्रेन संख्या (18637) हटिया- सर एम विश्वेश्वरैया, बेंगलुरु एक्सप्रेस भी 24 जून को परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुडिवाड़ा व विजयवाड़ा होकर चलेगी।

Share This Article