HomeझारखंडOBC रिजर्वेशन पर BJP-JMM आमने-सामने, नगर निकाय चुनाव को लेकर..

OBC रिजर्वेशन पर BJP-JMM आमने-सामने, नगर निकाय चुनाव को लेकर..

spot_img

रांची: राज्य में बिना OBC आरक्षण (OBC Reservation) के निकाय चुनाव कराए जाने का मुद्दा एक बार फिर गर्म हो गया है। निकाय चुनाव में OBC को आरक्षण देने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार ट्रिपल टेस्ट (Triple Test) होना जरूरी है।

ऐसे में 26 जून 2022 को हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार ने कैबिनेट बैठक में ट्रिपल टेस्ट कराने की जिम्मेदारी राज्य पिछड़ा आयोग को सौंप दी। इस संबंध में सत्ता पक्ष और विपक्षी नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है।

प्रकाश ने कहा सरकार जनता को कर रही है भ्रमित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने हेमंत सोरेन कैबिनेट के फैसले को राज्य के OBC समुदाय के साथ छल करार दिया है। उन्होंने कहा कि जिस झारखंड स्टेट OBC कमीशन का न अध्यक्ष है और न सदस्य वैसा कमीशन ट्रिपल टेस्ट कैसे कराएगी।

बिना पिछड़ों को आरक्षण दिए पंचायत चुनाव कराकर उनकी हकमारी की। अब जब नगर निकाय चुनाव में OBC वर्ग आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट होना जरूरी है तब JMM ने जानबूझ कर ट्रिपल टेस्ट (Triple Test) की जिम्मेदारी पिछड़ा आयोग को सौंप दी। प्रकाश ने कहा कि वर्तमान सरकार जनता को भ्रमित कर रही है।

भाजपा के शासनकाल में भी कई बार आयोग खाली रहा

झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडेय (Manoj Pandey) ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज भाजपा OBC समाज की हितैषी बनने की कोशिश कर रही है।

उसके नेता को बताना चाहिए कि राज्य में ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) 27 प्रतिशत से घटाकर 14 प्रतिशत किसके शासनकाल में कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आयोग के गठन में कितना समय लगता है।

दीपक प्रकाश को यह समझना चाहिए कि भाजपा के शासनकाल में भी कई बार आयोग खाली रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) के नेता ने कहा कि OBCवर्ग को भाजपा दिग्भ्रमित ना करे।

हमने 28 प्रतिशत OBC आरक्षण का प्रस्ताव विधानसभा से पारित कर भेजा है, जिसे राजभवन से लौटा दिया गया।

बंधु तिर्की ने कहा…

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा (Rakesh Sinha) ने कहा कि कैबिनेट ने जल्द OBC आयोग गठन कर लेने का भी निर्णय लिया है। ऐसे में भाजपा को इस पर राजनीति करने से बचना चाहिए।

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की (Bandhu Tirkey) ने कहा कि दीपक प्रकाश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं, वे अपने नजरिये से हर चीज को देखते हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने फैसला लिया है तो भाजपा को इंतजार करना चाहिए।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...