क्रिकेटर राबिन मिंज ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) क्रिकेट की टीम के मुम्बई इंडियंस के लिए चयनित विकेट कीपर सह बल्लेबाज रॉबिन मिंज (Robin Minz) ने शिष्टाचार मुलाकात की।

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के द्वारा उन्हें यूनाइटेड किंगडम (UK) में होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण (अभ्यास) शिविर के लिए बुलावा आया है।

मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने मूल रूप से गुमला के रायडीह प्रखंड के एक छोटे से गांव सिलम पांदनटोली से आने वाले प्रतिभावान क्रिकेटर रॉबिन मिंज को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

रॉबिन मिंज झारखंड के पहले आदिवासी क्रिकेटर

साथ ही उम्मीद जताई कि वे बेहतर खेल से Cricket की दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल करेंगे और झारखंड सहित देश का नाम रोशन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में राजधानी रांची के नामकुम, नया टोली में रह रहे रॉबिन मिंज (Robin Minz) झारखंड के पहले आदिवासी क्रिकेटर हैं, जिनका चयन IPL क्रिकेट के लिए हुआ है।

इस मौके पर विधायक राजेश कच्छप, रॉबिन मिंज के पिता फ्रांसिस जेवियर मिंज, माता एलिस मिंज, क्रिकेट कोच चंचल भट्टाचार्य, SP गौतम और आसिफ हक (SP Gautam and Asif Haque) मौजूद थे।

TAGGED:
Share This Article