HomeUncategorizedराहुल गांधी पर गुजरात हाई कोर्ट के फैसले को लेकर मंथन में...

राहुल गांधी पर गुजरात हाई कोर्ट के फैसले को लेकर मंथन में जुटी कांग्रेस: जयराम रमेश

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश (JaiRam Ramesh) ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की संसद से अयोग्यता पर गुजरात हाई कोर्ट (Gujarat High Court) की एकल पीठ का फैसला हमारे संज्ञान में आया है।

न्यायाधीश के तर्कों का अध्ययन किया जा रहा है।

Congress engaged in brainstorming over Gujarat High Court's decision on Rahul Gandhi: Jairam Ramesh

पूर्णेश मोदी ने कराया था मामला दर्ज

रमेश ने शुक्रवार को Tweet कर कहा कि डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी (Dr. Abhishek Manu Singhvi) आज इस मुद्दे पर अपनी बात रखेंगे। रमेश ने कहा कि हाई कोर्ट के फैसले ने इस मामले को आगे ले जाने के हमारे संकल्प को दोगुना किया है।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने बीते वर्ष एक जनसभा में कहा था कि कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है?” इस मामले को लेकर भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी (Purnesh Modi) ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

Congress engaged in brainstorming over Gujarat High Court's decision on Rahul Gandhi: Jairam Ramesh

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

इस मामले में गुजरात की एक जिला अदालत ने राहुल गांधी को दोषी करार दिया था। उसके कारण राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता चली गई थी। बाद में कांग्रेस मामले को लेकर गुजरात हाई कोर्ट (Gujarat High Court) गई थी।

इस मुद्दे पर गुजरात हाई कोर्ट ने आज सुनवाई कर ”मोदी उपनाम” टिप्पणी के खिलाफ मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने से इनकार दिया और सत्र न्यायालय के आदेश को बरकरार रखा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं (Congress Workers) ने गुजरात हाई कोर्ट के इस फैसले का विरोध कर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

खबरें और भी हैं...