कुएं से मिली मां और चार साल के बच्चे की लाश

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: हजारीबाग के इचाक थाना क्षेत्र के मोकतमा गांव में कुएं से मां और उसके चार साल के बच्चे का शव (Mother And Baby Body) बरामद किया गया है।

सुबह से गायब थे दोनों

मृतका मोकतमा गांव के ही शंभू मेहता की पत्नी सीमा देवी और उसका चार वर्षीय बेटा शिवांग गुरुवार की सुबह से ही गायब थे।

परिजनों ने बताया कि दोनों की दिन से लेकर रात तक खोजबीन की गई, लेकिन जानकारी नहीं मिली।

सोशल मीडिया के जरिए दोनों की तलाश

परिजनों ने सोशल मीडिया के जरिए बच्चे और उसकी मां की तस्वीर सार्वजनिक की थी। शुक्रवार को घर के बगल के कुएं में मां और उसके बेटे के शव को देखा गया। इसकी जानकारी महिला के मायके वालों और इचाक थाने को दी गई।

दहेज प्रताड़ना का आरोप

इस घटना को लेकर महिला के मायकेवालों ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना (Dowry Harassment) का आरोप लगाते हुए हत्या की बात कही है। इधर मृतका के ससुराल के सभी सदस्य फरार हैं।

पति मारपीट करता था

परिजनों ने बताया है कि महिला के साथ दहेज प्रताड़ना को लेकर हमेशा पति शंभू मेहता मारपीट करता था।

इसके लिए कई बार पंचायत भी हुई। लेकिन ससुराल वालों ने पंचायत की बात भी नहीं सुनी।

Share This Article