Homeझारखंडभाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ कई थानों में FIR

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ कई थानों में FIR

Published on

spot_img

रांची: झारखंड के CM हेमंत सोरेन, (CM Hemant Soren) उनके पिता शिबू सोरेन एवं उनके परिजनों के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) के खिलाफ राज्य के कई थानों में FIR कराई गई है।

JMM के नेताओं-कार्यकर्ताओं और हेमंत सोरेन समर्थकों ने इसे लेकर अलग-अलग थानों में मरांडी के खिलाफ लिखित शिकायत की है।

IPC की धारा 504, 505 और 506 के तहत FIR दर्ज कर जांच की

ऐसी ही एक FIR रांची के कांके थाने में सोनू तिर्की (Sonu Tirkey) नामक शख्स ने दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि बाबूलाल मरांडी अपनी जनसभाओं में आदिवासी समाज में दिशोम गुरु कहलाने वाले शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ घृणित और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

कांके थाना प्रभारी के अनुसार, इस शिकायत पर IPC की धारा 504, 505 और 506 के तहत FIR दर्ज कर जांच की जा रही है।

लातेहार, सिमडेगा और देवघर जिले में भी इसी तरह की FIR दर्ज किए जाने की सूचना है।

इस पर बाबूलाल मरांडी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, “राजकुमार हेमंत सोरेन जी, सुना है मेरे संकल्प यात्रा में आपका पोल खोलने से परेशान होकर आपने तीन दिनों में अब तक लातेहार, सिमडेगा, देवघर और रांची में हम पर चार अलग-अलग मुक़दमे दर्ज करवाये हैं। मुझ पर यह विशेष कृपा बरसाने के लिए आपका आभारी हूं।”

बाबूलाल मरांडी जी और भाजपा का अभियान नहीं रुकेगा

झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव (Pratul Nath Shahdev) ने कहा है कि बाबूलाल मरांडी पर रांची, सिमडेगा, दुमका और लातेहार जिले में चार अलग-अलग फर्जी मुकदमे कर यह सरकार को भ्रम है कि वह उन्हें परेशान कर देगी।

बाबूलाल जी की संकल्प यात्रा को मिल रही शानदार सफलता और उनके द्वारा लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोप से तिलमिला कर सरकार फर्जी मुकदमे कर रही है।

यह सरकार ऐसे 40 मुकदमे और कर ले, लेकिन भ्रष्टाचार (Corruption) के खिलाफ बाबूलाल मरांडी जी और भाजपा का अभियान नहीं रुकेगा।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...