23 नवंबर को CM हेमंत सहित सत्ताधारी दलों के कई नेता जाएंगे नागपुर, जानिए क्यों…

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CM Hemant Soren’s Visit to Nagpur: प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे (Avinash Pandey) के पुत्र गौरांग (Gauranga) की शादी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सहित सत्तारूढ़ दल JMM, Congress और RJD के कई नेता शिरकत करेंगे।

23 नवंबर को नागपुर (Nagpur) के अमरावती रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह (Wedding Ceremony) में भाग लेने मुख्यमंत्री Hemant Soren के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम (Alamgir Alam) 23 नवंबर की दोपहर बाद विशेष विमान से नागपुर रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री का नागपुर में रात्रि विश्राम की संभावना है। 24 नवंबर की सुबह लौटने के बाद मुख्यमंत्री साहिबगंज और पाकुड़ का दौरा करेंगे।

ग्रैंड शादी में कौन-कौन होंगे शामिल

नागपुर में होने वाली इस ग्रैंड शादी में झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे (Avinash Pandey) के पुत्र गौरांग और आशना के परिणय सूत्र में बंधने का साक्षी राजनेता से लेकर यहां के पत्रकार भी होंगे। अविनाश पांडे ने अपने पुत्र की शादी में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है।

जिन लोगों को आमंत्रित किया गया है उनमें झारखंड सरकार के सभी मंत्री, ब्यूरोक्रेट्स, कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय बड़े नेता, विभिन्न बोर्ड निगम में नवपदस्थापित अध्यक्ष और पत्रकार शामिल हैं।

Congress प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur) 22 नवंबर को ट्रेन से नागपुर के लिए रवाना होंगे। इसी तरह अधिकांश राजनेता या तो हवाई सफर करेंगे या ट्रेन से नागपुर के लिए रवाना होंगे।

Share This Article