Homeझारखंड6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई ऐसी सजा...

6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई ऐसी सजा…

Published on

spot_img

Chaibasa News: झारखण्ड (Jharkhand) के चाईबासा के नोवामुंडी में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म (Rape) करने वाले आरोपी को प्रथम अपर जिला सत्र न्यायाधीश ओम प्रकाश की अदालत ने POCSO Act के तहत आजीवन कारावास (Life Imprisonment) की सजा सुनाई ।

साथ ही आरोपी पर 30 हजार रूपए जुर्माना लगाया है। आरोपी का नाम सुरेश तिरिया हैं। वह टोंटोपोसी गुटूसाईं गांव का निवासी हैं ।

उक्त सजा में आरोपी को जीवन भर जेल में ही रहना पड़ेगा। इसके खिलाफ पीड़िता के पिता के द्वारा 25 फरवरी 2021 को महिला थाना किरीबुरू के कैम्प थाना नोवामुंडी में मामला दर्ज कराया गया था।

ऐसे हुई घटना

दर्ज मामले में दी गई जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता एक हाईवे Truck चालक है । मामला 2 साल पहले का हैं, जब 24 फरवरी 2021 को पीड़िता के पिता ने हाईवे ट्रक के Helper सुरेश तिरिया को अपने घर बुलाया था।

सुरेश रात के 8 बजे उसके घर गया, उस वक्त पीड़िता के पिता ने उसे चापाकल से पानी भरने के लिए कहा और साथ में अपनी 6 वर्षीय बेटी को चापाकल चलाने के लिए भेज दिया था।

उस दौरान में सुरेश ने बच्ची को अकेला देखकर नियत बदल ली और मौके का फायदा उठाते हुए बच्ची को उठाकर सुनसान जगह में ले गया।

वहां उसके साथ Rape किया। जब बहुत देर तक बच्ची घर नहीं लौटी तो उसके चाचा उसे ढूंढने के लिए निकले। मगर तब तक वह घर पहुंच चुकी थी।

बच्ची ने घर आकर अपनी आप बीती अपनी चाची को बताई। उसकी चाची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

इसके बाद दूसरे दिन 25 फरवरी 2021 को थाना में जाकर सुरेश तिरिया के खिलाफ बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया गया।

अदालत को सुरेश तिरिया के खिलाफ बच्ची के साथ दुष्कर्म (Rape) करने का साक्ष्य मिल जाने से आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उक्त सजा में आरोपी को ताउम्र जेल में ही रहना पड़ेगा।

spot_img

Latest articles

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

अब हर साल 10 बैगलेस डेज होंगे जरूरी, बच्चों के भारी स्कूल बैग पर सरकार सख्त

Government Strict on Heavy school Bags of Children : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...

ED ने चंद्रभूषण सिंह और पत्नी को किया गिरफ्तार

ED arrests Chandrabhushan Singh and his Wife : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने MAXIZONE चिटफंड...

खबरें और भी हैं...

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...