Homeझारखंडहिंसा फैलाने को विदेशी हथियार खरीद रहा था TPC का यह उग्रवादी,...

हिंसा फैलाने को विदेशी हथियार खरीद रहा था TPC का यह उग्रवादी, NIA जांच में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

TPC Militant: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की जांच में खुलासा हुआ है कि TPC उग्रवादी (Militant) भीखन गंझू झारखंड में पकड़ और हिंसा फैलाने के लिए विदेशी हथियार और गोला बारूद खरीद रहा था।

नागालैंड आर्म्स डील केस में मामले में NIA ने केस संख्या आरसी-05/2019 दर्ज किया था। इस मामले में NIA ने नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपितों में चतरा जिले का रहने वाला भीखन भी शामिल है। NIA ने इस मामले को लेकर आरोपित भीखन गंझू पर चार्जशीट दाखिल किया है। NIA की जांच से पता चला है कि भीखन गंझू TPC का जोनल कमांडर है। वह कोयला ट्रांसपोर्टरों और ठेकेदारों को धमकी देकर लेवी वसूलने का काम करता है।

जांच से पता चला कि भीखन गंझू झारखंड में TPS की पकड़ मजबूत करने, आतंक और हिंसा फैलाने के लिए हथियार और गोला-बारूद खरीद रहा था।

भीखन गंझू ने हथियारों की खरीद के लिए आरा के शाहपुर के रहने वाले संतोष कुमार से मध्यस्थता की थी। हथियारों की डील के बाद पटना के चंद्रविजय प्रताप उर्फ सुशील को पैसों का भुगतान किया गया था। NIA की पूर्व की चार्जशीट में जिक्र है कि हथियारों का जखीरा बांग्लादेश और म्यांमार के रास्ते बिहार और झारखंड के TPC उग्रवादियों तक पहुंचाया गया था।

नागालैंड के एन सांगथम को NIA हथियार तस्करी (Arms Smuggling) गिरोह का मास्टरमाइंड मानती है। रांची के दो बैंकों में खाता खोलकर भी हवाला के जरिए पैसों का भुगतान किया जाता था।

सात फरवरी 2019 को बिहार के पूर्णिया में पुलिस ने एसयूवी गाड़ी जब्त की थी। साथ ही पुलिस ने सूरज प्रसाद, वीरेंगनॉव कहोरनगम, क्लेरशन काबो को गिरफ्तार किया था।

जांच में पुलिस को दो ग्रेनेड लॉचर, एक एके 47 रायफल, 5.56 एमएम की 1800 राउंड गोली मिली थी। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर रांची के अरगोड़ा, लातेहार के नेतरहाट से अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी हुई थी। बाद में हथियार तस्करों के TPS लिंक का खुलासा हुआ था।

spot_img

Latest articles

जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क — 23 करोड़ से ज्यादा यूजर जुड़े

Jio Becomes India's Largest 5G Network: भारत में 5G तकनीक की दौड़ तेज हो...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा रैकेट ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Major Brown sugar Racket Busted in Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार...

झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने...

खबरें और भी हैं...