Latest NewsUncategorizedAAP ने घोषित किए दिल्ली के अपने 4 लोस कैंडिडेट, हरियाणा की...

AAP ने घोषित किए दिल्ली के अपने 4 लोस कैंडिडेट, हरियाणा की एक सीट पर भी…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को दिल्ली से अपने Candidate के नामों की घोषणा कर दी। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा की एक सीट पर भी अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है।

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने बताया है कि सभी समीकरण और India Alliance के साथ हुए गठबंधन को ध्यान में रखते हुए कैंडिडेट के नामों की घोषणा की गई है।

कुलदीप कुमार को पूर्वी दिल्ली, सोमनाथ भारती को नई दिल्ली, सहीराम पहलवान को दक्षिणी दिल्ली और महाबल मिश्रा को पश्चिमी दिल्ली से उतारा गया है। हरियाणा में सुशील गुप्ता को कुरूक्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारने की घोषणा की गई है।

दिल्ली में शेष तीन सीटों पर कांग्रेस अपने Candidate उतारेगी। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal के आवास पर हुई पीएसी (पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी) की बैठक में हुई।

कुलदीप कुमार, सोमनाथ भारती और सहीराम पहलवान तीनों ही आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। वहीं, महाबल मिश्रा कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए थे। महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा द्वारका से विधायक हैं।

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की घोषणा 24 फरवरी को हुई थी, जिसमें तय हुआ था कि दिल्ली में चार लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। दूसरी तरफ कांग्रेस को तीन सीट दी गई थी।

पंजाब पर दोनों दलों के बीच सहमति नहीं बनी, लेकिन Haryana में आम आदमी पार्टी को एक लोकसभा सीट दी गई थी। जबकि, 9 पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है।

spot_img

Latest articles

विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Special Teacher Appointment Rules : रांची में विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग की नियुक्ति...

ILS को लेकर छात्रों का विरोध, हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला

Students Protest Against ILS : रांची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) को लेकर...

पुराने वोटर लिस्ट पर नगर निकाय चुनाव को लेकर सवाल, मतदाताओं के अधिकार पर चिंता

Questions on Voter List Regarding Municipal Elections : रांची में नगर निकाय चुनाव को...

डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग संपन्न, रेणु तिवारी अध्यक्ष और श्वेता रंजन सचिव बनीं

रांची। डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन (DWA) की नई कार्यकारिणी गठित कर ली गई है। 28...

खबरें और भी हैं...

विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Special Teacher Appointment Rules : रांची में विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग की नियुक्ति...

ILS को लेकर छात्रों का विरोध, हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला

Students Protest Against ILS : रांची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) को लेकर...