Latest NewsUncategorizedदेवेन्द्र फडणवीस को जान से मारने की धमकी मामले में गिरफ्तार दो...

देवेन्द्र फडणवीस को जान से मारने की धमकी मामले में गिरफ्तार दो लोगों को मिली जमानत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Threat to kill Devendra Fadnavis: मुंबई (Mumbai) की एक अदालत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार दो लोगों को गुरुवार को जमानत दे दी।

बांद्रा के अतिरिक्त Metropolitan Magistrate अतुल जाधव ने आरोपी किंचक नवले और योगेश सावंत को जमानत दे दी। उनके वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि उन्हें 15,000 रुपये का जमानती बॉण्ड जमा करने पर रिहा कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक बीड के किसान नवले ने एक यूट्यूब चैनल को साक्षात्कार दिया था और इस दौरान उसने उपमुख्यमंत्री Fadnavis को जान से मारने की धमकी दी तथा उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भी किया था।

योगेश सावंत ने कथित तौर पर नवले का साक्षात्कार सोशल मीडिया पर साझा किया था। आरोपियों ने जमानत याचिका में खुद को निर्दोष बताया है और कहा कि उन्हें इस मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है।

याचिका में कहा गया है कि आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता है। याचिका में कहा गया कि इसे गुप्त उद्देश्य से और आवेदकों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने के लिए पंजीकृत किया गया था।

अक्षय पनवेलकर नामक एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर दोनों को पिछले हफ्ते सांताक्रूज पुलिस द्वारा भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया गया था।

spot_img

Latest articles

तमिलनाडु में PM मोदी का बड़ा बयान ,DMK सरकार पर साधा निशाना

PM Modi's big Statement in Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु...

उत्तर भारत में मौसम ने बदली करवट, बारिश-बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें

Weather changes in North India : उत्तर भारत में अचानक मौसम का मिजाज बदल...

हर चुनौती के लिए तैयार भारतीय नौसेना, मां छिन्नमस्तिके के दरबार में दिखी आस्था

Indian Navy Ready for Every Challenge: झारखंड की राजधानी रांची के पास स्थित प्रसिद्ध...

रामगढ़ में एंटी क्राइम अभियान तेज, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Anti-crime Drive Intensified in Ramgarh: जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए देर...

खबरें और भी हैं...