गिरिडीह में डकैती की घटना को अंजाम देने में शामिल चार गिरफ्तार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Robbery Criminal Arrest : गिरिडीह (Giridih) जिले के ताराटांड़ थाना इलाके के नवादा गांव में पिछले दिन खस्सी कारोबारी हेमलाल मंडल के घर डकैती की घटना को अंजाम देने में शामिल चार शातिरों को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इस घटना में शामिल कई अन्य अपराधी अब भी फरार हैं।

घटना के बाद कारोबारी और गृह स्वामी हेमलाल मंडल की पत्नी सविता देवी ने थाना में मामला दर्ज कराया था।

इसके बाद SP दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर SDPO बिनोद रवानी के नेतृत्व में थाना प्रभारी मुकेश कुमार और पूरी टीम ने डकैती में शामिल एक पूर्व नक्सली और गांडेय थाना क्षेत्र के निवासी मिथलेश मंडल समेत चार अपराधियों को दबोचा है।

इनमें ताराटांड़ थाना इलाके के चौरा गांव निवासी मुन्ना प्रसाद वर्मा, पांडेडीह निवासी सब्बीर अंसारी और गांधी नगर गांव निवासी किशोर साव शामिल हैं। इनके पास से एक लाख तीन हजार नकदी बरामद की है।

17 CLA एक्ट समेत अन्य थानों में भी केस दर्ज

SP दीपक कुमार शर्मा ने रविवार को बताया कि घटना को पूर्व नक्सली मिथलेश मंडल के नेतृत्व में अपराधियों ने अंजाम दिया था।

प्लानिंग भी मिथलेश मंडल ने बनाई थी। मिथलेश मंडल के खिलाफ सुंदर पहाड़ी में दो और पीरटांड़ थाना में 17 CLA एक्ट समेत अन्य थानों में भी केस दर्ज हैं।

मुन्ना प्रसाद वर्मा के खिलाफ भी गिरिडीह के अहिल्यापुर, गांडेय और बेंगाबाद में आपराधिक केस दर्ज हैं। किशोर साव के खिलाफ भी चाईबासा, गोलमुरी और सरिया में केस दर्ज है।

Share This Article