… और अचानक रांची में रात में शुरू हो गई झमाझम बारिश, कई जगह ओलावृष्टि…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Weather : रविवार की रात लगभग 8:30 बजे झारखंड की राजधानी Ranchi में अचानक झमाझम बारिश (Rain) शुरू हो गई।

इस प्रकार मौसम विभाग (Weather Department) का पूर्वानुमान सही निकला की 30 और 31 मार्च को झारखंड में कई जगह बारिश की संभावना है।

रविवार को बारिश के साथ कई जगह रांची में ओलावृष्टि की भी सूचना मिली है।

आधे घंटे की बारिश ने दी गर्मी से राहत

शहर में करीब आधे घंटे की बारिश ने लोगों को दिन की गर्मी से राहत दी।

इससे पहले तेज हवाओं दो पहिया वाहन चालकों और राहगीरों  परेशान किया।

गौरतलब है कि मौसम विभाग की ओर से तात्कालिक मौसम चेतावनी (Weather Warning) जारी की गई थी।

झारखंड में रांची, लातेहार, लोहरदगा समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) भी जारी हुआ था।

Share This Article