Homeझारखंडद ग्रेट फैमिली गेट टुगेदर शो’ है ‘इंडी’ गठबंधन की महारैली, BJP...

द ग्रेट फैमिली गेट टुगेदर शो’ है ‘इंडी’ गठबंधन की महारैली, BJP ने…

Published on

spot_img

Pratul Shahdeo on INDI Alliance: BJP के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव (Pratul Shahdeo) ने इंडी गठबंधन की 21 अप्रैल की रैली पर निशाना साधते हुए इसे द ग्रेट फैमिली गेट टुगेदर शो करार दिया।

उन्होंने कहा कि इस मंच पर अखिलेश यादव का परिवार, लालू यादव का परिवार, स्टालिन का परिवार, ममता बनर्जी का परिवार, हेमंत सोरेन का परिवार तथा गांधी परिवार नजर आएगा।

गुरुवार को प्रदेश मीडिया सेंटर हरमू में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रतुल शाह देव ने कहा कि यह सिर्फ और सिर्फ परिवार को बढ़ाने वाले दलों का समूह है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा पूरे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी मुहिम चलाए जाने के डर से एक मंच पर आया है।

इलेक्टोरल बॉन्ड पर BJP प्रवक्ता ने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विपक्ष चीजों को छुपा कर बोलता है। कुल 3000 कंपनियों ने Electoral Bond खरीदा था। इसमें सिर्फ 26 कंपनियों पर ED , CBI या IT की इंक्वायरी चल रही है।

इनमें से 16 कंपनी ने दबिश के बाद इलेक्ट्रोरल बॉन्ड खरीदा था। इन 16 कंपनियों के खरीदे गए Electoral Bond का सिर्फ 37 प्रतिशत हिस्सा BJP को मिला, जबकि 63 प्रतिशत हिस्सा विरोधियों को मिला।

प्रतुल शाह देव ने कहा कि अगर सीक्वेंस को जोड़ें तो ऐसा लगता है कि जिनके यहां इन एजेंसियों के छापे पड़ते हैं, उनके यहां विपक्षी जाकर सत्ता में आने के बाद मामले को समाप्त करने के नाम पर वसूली कर रहे हैं। तभी ऐसी दबिश वाली कंपनियों ने Electoral Bond का 2/3 हिस्सा कांग्रेस और इंडी एलायंस के दलों को दे दिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में तुष्टिकरण चरम पर है। उन्होंने कहा कि जनता ऐसी विघटनकारी और विनाशकारी शक्तियों को बाहर करेगी और 400 सीटों के आंकड़े को भाजपा और सहयोगी दलों को पार कराएगी।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...