Homeझारखंडरांची में बर्ड फ्लू को लेकर हाई अलर्ट, 5 लोगों को किया...

रांची में बर्ड फ्लू को लेकर हाई अलर्ट, 5 लोगों को किया गया क्वारंटाइन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Bird Flu: रांची में बर्ड फ्लू (Bird Flu) की पुष्टि के बाद दिल्ली से पहुंची केंद्रीय टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की आपात स्थिति और संक्रमण (Infection) के प्रसार पर रोक के लिए की जा रही कार्रवाई का जायजा लिया। टीम में संयुक्त सचिव के स्तर के अधिकारी और विशेषज्ञ डॉक्टर हैं।

उन्होंने रांची स्थित मेडिकल कॉलेज (Medical college) और सदर हॉस्पिटल का निरीक्षण कर आइसोलेशन वार्ड, ऑक्सीजन बेड, PPE किट, एंटी वायरल एवं अन्य व्यवस्था की जानकारी ली।

बर्ड फ्लू का एपिक सेंटर, कुक्कुट प्रक्षेत्र

रांची के होटवार स्थित क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र को बर्ड फ्लू का Epic Center बताया गया है। यहां करीब ढाई हजार मुर्गियों और बत्तखों को मारा गया है। इस कार्य में लगाए गए 5 कर्मियों को क्वारंटाइन किया गया है।

यह एहतियाती कदम इसलिए उठाया गया कि पक्षियों से Avian Influenza का वायरस इंसानों में न पहुंचे। एपिक सेंटर के एक किलोमीटर के दायरे में मुर्गी, बत्तख, अंडे की आवाजाही और खरीद बिक्री पर रोक लगा दी गयी है। इन क्षेत्रों में मुर्गियों, बत्तख की कलिंग भी कराई जा रही है।

पक्षियों के संपर्क में रहने वालों के भी सैंपल लिए गए

बता दें कि होटवार स्थित क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में बीते 12-13 अप्रैल को दो दर्जन चूजों की मौत के बाद उनके सैंपल जांच के लिए भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान भेजे गए थे, जहां Bird Flu की पुष्टि हुई है।

शनिवार को RIMS के माइक्रोबायोलॉजी विभाग और District Surveillance Unit की टीम ने होटवार क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र पहुंचकर उन सभी लोगों के सैंपल लिए, जिन्हें पक्षियों के निस्तारण के काम में लगाया गया था। पक्षियों के संपर्क में रहने वालों के भी सैंपल लिए गए हैं।

दिल्ली से आई केंद्रीय टीम के हेड डॉ. रजनीश गुप्ता ने कहा कि Bird Flu संक्रमित पक्षियों-कुक्कुटों से यह वायरस इंसानों में पहुंच सकता है। ऐसे में सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।

जानवरों के डाइट के मेन्यू में भी चिकन बंद

इधर, बर्ड फ्लू की पुष्टि की खबर के बाद रांची स्थित बिरसा जैविक उद्यान में पक्षियों का केज सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया है। जानवरों के Diet के मेन्यू में भी चिकन बंद कर दिया गया है। उन्हें इसकी जगह मटन दिया जा रहा है। यहां काम करने वाले सभी कर्मियों को मास्क पहनकर काम करने का निर्देश दिया गया है।

एवियन इन्फ्लूएंजा के लक्षण

डॉक्टरों ने बताया कि जिनके घरों में कुक्कुट है या जो पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की देखरेख करते हैं, उनमें अगर Avian Influenza के लक्षण जैसे तेज बुखार, गले में खराश, सर्दी-जुकाम, शरीर में तेज दर्द, छाती में कफ, सांस लेने में दिक्कत, भूख में कमी जैसे लक्षण दिखें तो खुद को Isolate कर तुरंत डॉक्टर से मिलें।

जिस इलाके में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है उसके आसपास के एक किलोमीटर के Radius में रहने वाले लोगों को कम से कम 21 दिन तक चिकन, अंडा खाने से परहेज करना चाहिए।

इधर, बर्ड फ्लू की पुष्टि की खबर के बाद रांची स्थित बिरसा जैविक उद्यान में पक्षियों का केज सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया है। जानवरों के डाइट के मेन्यू में भी चिकन बंद कर दिया गया है।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...