झारखंड

पलामू में नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के 10 लाख के ईनामी नक्सली नितेश यादव (Nitesh Yadav) के दस्ते के सदस्य राजेन्द्र भुइयां को चार भरठुआ बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया।

Palamu Naxalite Arrested: प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के 10 लाख के ईनामी नक्सली नितेश यादव (Nitesh Yadav) के दस्ते के सदस्य राजेन्द्र भुइयां को चार भरठुआ बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया।

राजेन्द्र के साथ विष्णु विश्वकर्मा को भी गिरफ्तार (Arrest) किया गया है। विष्णु हथियारों की मरम्मत करता था। उसके घर से हथियार बनाने के कई सामान बरामद किए गए हैं।

राजेन्द्र हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के नासो जमालपुर जबकि विष्णु इसी थाना क्षेत्र के जीतामाटी सलैया टिकर का रहने वाला है। SP रीष्मा रमेशन ने शनिवार को बताया कि राजेन्द्र भुइयां दो वर्षों से माओवादी नितेश यादव के दस्ते में शामिल रहा था। वर्तमान में कहीं दूसरी जगह पहचान छिपाकर रह रहा था। वह घर आया हुआ था।

इस बीच गुप्त सूचना पर हुसैनाबाद के DSP मुकेश कुमार महतो और CRPF 112वीं बटालियन के साथ कार्रवाई की गयी। छापेमारी के दौरान चार भरठुआ बंदूक, दो बैरल, लोहे की पाइप, बारूद एवं भरठुआ बंदूक में भरने वाला मसाला, छर्रा, बैरिंग, बंदूक में इस्तेमाल होने वाला घोड़ा एवं अन्य पुर्जे बरामद हुए।

बंदूक राजेन्द्र के अलावा कर्मदेव भुइयां, उपेन्द्र भुइयां नासो जमालपुर एवं राजेश कुमार रवि बैरियाडीह के घर से बरामद हुआ। हथियार बनाने के सामान विष्णु विश्वकर्मा के घर से मिले।

SP ने बताया कि माओवादी नितेश के साथ मिलकर राजेन्द्र Lok Sabha Elections में गड़बड़ी करने की तैयारी में था। इसके लिए हथियार भी रखे हुए था।

इस संबंध में राजेन्द्र के अलावा कर्मदेव, रामचन्द्र, विनोद, उपेन्द्र, सुरेन्द्र भुइयां सभी नासो जमालपुर राजेश बैरियाडीह, ललन राम माहुर भवरी मोहम्मदगंज, नितेश यादव, संजय यादव उर्फ गोदराम जी, सीताराम रजवार उर्फ रमन जी एवं विष्णु विश्वकर्मा सभी जीतामाटी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker