Latest Newsझारखंडबड़ा हादसा! यात्रियों से भरी सवारी गाड़ी घाटी में पलटी, दो की...

बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी सवारी गाड़ी घाटी में पलटी, दो की मौत, 15 घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Khunti Road Accident: अड़की से खरसावां भाया कुचाई रोड (Kharsawan Bhaya Kuchai Road) पर मंगलवार को अड़की थाना क्षेत्र के बड़ानी के तीखे मोड़ पर यात्रियों से भरी सवारी गाड़ी के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गये।

मृतकों में हेठ कांची बुंडू निवासी रोहित मुंडा (21v) और बुंडू बारूहातू बाडेडा निवासी प्रकाश मुंडा(18) शामिल हैं।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुंडू थाना के हेठ कांची निवासी देवानंद मुंडा उर्फ देवान मुंडा की बेटी की शादी कुचाई प्रखंड के बारूहातू में हुई थी। लड़की पक्ष के लोग बहू भात में शामिल होकर वहां से लौट रहे थे।

बडानी घाटी के तीखे मोड पर चालक के संतुलन खो देने से सवारी गाड़ी पलट कर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाओं की संख्या अधिक है।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर अड़की थाना प्रभारी मुकेश यादव घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को कल्याण अस्पताल अड़की (Kalyan Hospital Adki) लाया गया।

घायलों में रमनी देवी, सावित्री देवी, भाजपति देवी, अंतरा कुमारी, अमित मुंडा, सुंदरमनी देवी, मंजू देवी, संजोती कुमारी, अशोमती कुमारी, लक्ष्मी कुमारी रायधोनी देवी, गुरुचरण मुंडा, संजय मुंडा, सोमबारी देवी का इलाज चल रहा है।

वहीं गंभीर रूप से घायल हेठ कांची निवासी अजय मुंडा को बेहतर इलाज के लिए खूंटी सदर खूंटी से रिम्स रेफर कर दिया गया।

spot_img

Latest articles

केरव गांधी अपहरण कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, बिहार से तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Keerav Gandhi Kidnapping case : जमशेदपुर जिले के युवा कारोबारी केरव गांधी के अपहरण...

बाबा राइस मिल ग्रुप से जुड़े 15 से अधिक ठिकानों पर आयकर विभाग ने की छापेमारी

Income Tax Department Raids: आयकर विभाग (Income Tax Department) ने गुरुवार को रांची, हजारीबाग...

खबरें और भी हैं...