Homeझारखंडगांडेय विस उपचुनाव की JMM प्रत्याशी कल्पना सोरेन हैं करोड़पति, जानिए डिटेल…

गांडेय विस उपचुनाव की JMM प्रत्याशी कल्पना सोरेन हैं करोड़पति, जानिए डिटेल…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Kalpana Soren Property : गांडेय विधानसभा उपचुनाव (Gandeya Assembly by-Election) में JMM प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) करोड़पति हैं।

उनके पास कुल 19.14 करोड़ रुपए की सपंत्ति है।

इनमें 13 करोड़ 63 लाख 10 हजार की अचल संपत्ति (वर्तमान मूल्य) है।

नगद, वाहन, बीमा, PPF, बैंक में जमा राशि और जेवरात मिलाकर पांच करोड़ 51 लाख 51 हजार 168 रुपए की संपत्ति है।

नामांकन पत्र में दायर शपथ पत्र में उन्होंने यह भी बताया है कि उनके ऊपर 3.67 करोड़ का कर्ज भी है।

कल्पना सोरेन ने अपने शपथ पत्र में 5.51 करोड़ की संपत्ति का जिक्र किया है। इसमें 91.97 लाख के जेवर (Jewelry) हैं।

इसमें सोना – हीरा के जेवर, हीरा का ब्रेसलेट और 20 किलो चांदी मौजूद हैं।

कल्पना सोरेन के नाम पर तीन गाड़ियां हैं जिसमें अर्बनिया कार के साथ- साथ Hyundai I – 20 और Maruti XL 6 वाहन शामिल हैं।

बैंक में 27.28 लाख नगद

इनके पास नगद बैंक में 27.28 लाख है। बैंक में 85.20 लाख जमा हैं। इसके अलावा इनके पास 61.46 लाख का बांड – डिवेंचर – शेयर में निवेश है।

63.30 लाख का PPF / LIC में निवेश भी किया गया है।

FD और रेकरिंग डिपॉजिट सहित नकद 85,20,635 रुपए हैं।

शेयर, डिबेंचर और बॉन्ड में उनका 61,46,374 रुपए का निवेश है।

कल्पना सोरेन ने NSS, डाक बचत, बीमा पॉलिसी और वित्तीय संस्थानों में 63,30,995 रुपए निवेश किए हैं। कार की मौजूदा कीमत 56,20,138 रुपए है।

साल 2019 में संपत्ति के मामले में कल्पना से पीछे थे हेमंत

गौरतलब है कि 2019 में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के दौरान चुनाव आयोग (Election Commission) को हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने संपत्ति का जो ब्यौरा सौंपा था, उसके आधार पर हेमंत सोरेन की कुल नेटवर्थ 8,51,74,195 रुपए हैं।

2019 के आंकड़े में भी हेमंत सोरेन अपनी पत्नी से संपत्ति के मामले में पीछे थे।

हलफनामे में दी गई जानकारी को देखें तो उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के नाम पर तीन कॉर्मशियल बिल्डिंग हैं। इन तीनों प्रॉपर्टी की कुल कीमत 4,87,00,000 रुपए है।

बैंक में 25 लख रुपए होने की जानकारी

हेमंत सोरेन ने 2019 में बैंक में 25 लाख रुपए जमा होने की जानकारी दी थी।

नेता ने 26,81,589 रुपए की डाकघर योजनाओं को भी चुना और जीवन बीमा निगम और ICICI की योजनाओं में 70,05,638 रुपए का निवेश की जानकारी दी थी।

चुनावी हलफनामे में 2,84,220 रुपए के कर्ज की भी जानकारी दी थी।

2018-19 में अपनी व्यक्तिगत आय 13.37 लाख रुपए बताई थी। हेमंत सोरेन के पास एक टाटा सफारी (Tata Safari Car) कार है।

हेमंत सोरेन ने सोने या चांदी की वस्तु नहीं होने की जानकारी दी थी हालांकि हलफनामे में यह जरूर बताया था कि कल्पना सोरेन के पास है। इसके अलावा जमीन और घर की जानकारी दी थी।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...