Latest Newsझारखंडचतरा में स्कूल जा रही दो छात्राओं को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौत

चतरा में स्कूल जा रही दो छात्राओं को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Chatra Road Accident: चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र के सेरेनदाग गांव (Serendag village) में गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (Scorpio) ने सड़क पार कर स्कूल जा रही दो छात्राओं को कुचल दिया।

इस हादसे में दोनों छात्राएं बुरी तरह से घायल हो गयीं।

आनन-फानन में दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र टंडवा में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें Hazaribagh Medical College Refer कर दिया। हजारीबाग ले जाने के दाैरान एक छात्रा ने दम तोड़ दिया।

दूसरी छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया लेकिन रांची ले जाने के दौरान रामगढ़ में उसकी भी मौत हो गयी।

मृतक छात्राओं की पहचान सेरेंदाग गांव निवासी प्रमोद गुप्ता की पुत्री कीर्ति कुमारी (10) और केशव साव की बेटी उषा कुमारी (10) के रूप में हुई है।

घटना से आक्रोशित लोगों ने Scorpio चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने सिमरिया टंडवा मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया, जिसकी वजह से कोयले का परिवहन पूरी तरह बाधित हो गया।

ग्रामीण मृतक के आश्रितों को मुआवजा और सार्वजनिक पथ से कोयले की ढुलाई बंद करने की मांग पर अड़े हैं। बताया जाता है कि स्कॉर्पियो में सवार लोग चुनावी ट्रेनिंग के लिए चतरा जा रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में कोल वाहन को ओवरटेक करने के दौरान Scorpio चालक ने सड़क पार कर रही बच्चियों को अपने चपेट में ले लिया।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...