रांची में बंगाल के युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, बार में घुसकर…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Murder in Ranchi Bar : रविवार की रात को राजधानी Ranchi में एक्स्ट्रीम बार (Extreme Bar) में घुसकर पश्चिम बंगाल (West Bengal) के युवक को छाती में गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया।

उसकी पहचान संदीप प्रमाणिक उर्फ सैंडी DJ के रूप में हुई है। वह बार में ही काम करता था। गोली चलाने के बाद आरोपी तुरंत घटनास्थल से फरार हो गए।

देर रात बार में हुई गोलीबारी की घटना की जांच के लिए सोमवार को रांची के SSP, SP, सिटी DSP के अलावा चुटिया एवं कोतवाली के थाना प्रभारी पहुंचे।

पुलिस अधिकारी CCTV की जांच कर रहे हैं। साथ ही बार के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ भी कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को रात के करीब 1 बजे घटना की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

चुटिया थाना की पुलिस ने घायल अवस्था में कर्मचारी को RIMS पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि बार बंद होने के बाद 4-5 युवक वहां पहुंचे। बार के स्टाफ से किसी बात पर उनका विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि इन युवकों में एक ने बार में DJ चलाने वाले युवक को गोली मार दी।

Share This Article