बैंक मैनेजर के बंद घर से लाखों की चोरी, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Theft in Bank Manager House : देवघर (Deoghar) जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र में एक बैंक मैनेजर (Bank Manager) के घर से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है।

घर से कैश (Cash) और गहने दोनों गायब हैं। बैंक मैनेजर की पहचान दिवाकांत ठाकुर के रूप में हुई है।

वह SBI मधुपुर शाखा (Madhupur Branch) के ब्रांच मैनेजर हैं। उन्होंने दो संदिग्धों पर घर में चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बैंक मैनेजर ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व घर का रंग रोगन के लिए ठेका संदिग्ध आरोपी उपेन्द्र यादव को दिया था। उसे घर के बारे में पूरी जानकारी थी।

उसके साथ काम करने आने वाले संदिग्ध शशि कुमार पर भी संदेह जताया है।

बताया कि रंग रोगन के दौरान संदिग्ध लोगों पर चोरी का आरोप लगा था। पकड़े जाने पर एक संदिग्ध ने माफी मांगी थी।

वहीं थाना प्रभारी राजीव कुमार ने मामले की जांच पड़ताल कर दोनों संदिग्धों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ड्यूटी से वापस लौटने पर बिखरा मिला सामान

बैंक के ब्रांच मैनेजर के अनुसार, घर में कोई नहीं रहने के कारण 15 जून की सुबह वे अपनी ड्यूटी गए थे। रात 9 बजे घर वापस आने पर घर की अलमारी का लॉक टूटा था। घर के अंदर सभी सामान बिखरा पड़ा था।

जब कैश व अन्य जेवरात को मिलाया तब पता चला कि घर से 2-3 लाख रुपए नकदी व सोने की एक चेन, कानबाली बच्चे की 5 जोड़ा, कान बाली बड़े लोगों का 3 जोड़ा, नाक का नथिया 1, अंगूठी 3 पीस, पायल बच्चे का 5 जोड़ा, सोने के लॉकेट बच्चे का- 2 पीस, बड़े लोगों की पायल- 2 पीस के अलावा अन्य सामान नहीं मिले।

Share This Article