मुंबई से मालदीव का सफर अब होगा आसान, 3 मार्च से विस्तारा शुरू करेगी सीधी हवाईसेवा

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: मुंबई से मालदीव का सफर अब आसान होने वाला है। टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस की ज्वाइंट वेंचर वाली विमान कंपनी विस्तारा एयरलाइंस मालदीव की राजधानी माले और मुंबई के बीच सीधी फ्लाइट 3 मार्च से शुरू करेगी।

कंपनी ने शनिवार को इसकी घोषणा की। विस्तारा एयरलाइंस ने बताया कि यह सर्विस भारत और माले की सरकारों के बीच एयर-बबल योजना के तहत शुरू की जा रही है जिसमें कोविड संक्रमण बचाव के विशेष प्रबंध के साथ परिचालन की छूट दी जाती है।

इस रूट पर ए320 नियो एयरक्रॉफ्ट लगाए जाएंगे। फ्लाइट का परिचालन तीन दिन- बुधवार, शनिवार और रविवार को किया जाएगा।

हाल ही में विस्तारा ने दिल्ली से शारजाह के लिए डेली फ्लाइट सर्विस की शुरुआत की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा था कि यूएई में दुबई के बाद शारजाह उसका दूसरा गंतव्य है। कंपनी दुबई के लिए सप्ताह में चार फ्लाइट्स का संचालन करती है।

इसके अलावा कंपनी 24 जनवरी से मुंबई से शाहजाह के लिए डेली फ्लाइट की शुरुआत की है। गौरतलब है किफायती सेवाएं उपलब्ध कराने वाली एयरलाइन गोएयर माले और हैदराबाद के बीच सीधी फ्लाइट 11 फरवरी से शुरू कर चुकी है।

हैदराबाद और माले के बीच गोएयर की सीधी फ्लाइट सप्ताह में चार बार चलेगी। यह सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और रविवार को संचालित होगी। इस रूट को एयरलाइंस के अगली पीढ़ी के एयरबस A320 नियो एयरक्रॉफ्ट द्वारा संचालित किया जाएगा।

Share This Article