HomeबिहारNEET UG पेपर लीक मामले में बिहार के EOU टीम ने देवघर...

NEET UG पेपर लीक मामले में बिहार के EOU टीम ने देवघर से 6 लोगों को पकड़ा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

NEET UG Leak Cases : NEET UG Leak मामले में पूरे देश में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इसके तार झारखंड से भी जुड़ने लगे हैं। इस मामले में देवघर से बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) टीम ने 6 आरोपियों को Custody में लिया है।

आरोपी छुप कर देवघर में रह रहे थे

मिली रही जानकारी के अनुसार, सभी आरोपी बिहार के नालंदा के रहने वाले हैं। देवघर AIMS के पास देवीपुर थाना क्षेत्र में एक कमरा लेकर छिप कर रह रहे थे। सभी मजदूर बनकर वहां रह रहे थे। बताया जा रहा है कि उनमें से एक का नाम चिंटू है।

नालंदा का ही एक लड़का एम्स में गार्ड था, वहीं उसी का परिचित पांच नालंदा निवासी लड़के आकर रुके। एम्स के नजदीक जिस मकान में वे सभी ठहरे थे, वह देवघर के किसी झुनू सिंह का मकान है।

इन लोगों को अपने साथ लेकर गयी EOI की टीम

देवघर Police Media Cell द्वारा विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी गई कि देवीपुर थाना पुलिस के सहयोग से झुनू सिंह के मकान में बिहार ईओयू टीम ने छापेमारी की।

मौके पर से शास्त्रीनगर (पटना) थाना कांड संख्या-358/2024 से जुड़े संदिग्ध आरोपियों पंकु कुमार, परमजीत सिंह उर्फ बिट्टू, चिंटू उर्फ बालदेव कुमार, काजू उर्फ प्रशांत कुमार, अजीत कुमार व राजीव कुमार उर्फ कारू को विधिवत संरक्षण में लेकर अग्रेतर कार्रवाई हेतु टीम अपने साथ ले गई।

BJP और राजद एक दूसरे पर हमलावर

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दावा किया था कि NEET Paper Leak मामले में गिरफ्तार हुए मुख्य आरोपी का संबंध बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से है।

उन्होंने तेजस्वी यादव के इससे जुड़े होने की बात कही थी। RJD से राज्यसभा सांसद मनोज झा ने नीट परीक्षा को रद्द करने की मांग की है। उधर, झारखंड कांग्रेस ने भी शुक्रवार को परीक्षा रद्द करने की मांग की थी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा मांगा है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...