होटल के बाथरूम में कपड़े बदल रही थी यूट्यूबर युवती, तभी युवक ने कर दिया यह गंदा काम

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Case of Making Obscene Video of YouTuber girl: जमशेदपुर के चांडिल थाना (Chandil Police station) क्षेत्र में एक यूट्यूबर युवती का अश्लील वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है।

युवती होटल के बाथरूम में कपड़े बदल रही थी, तभी उसे शक हुआ कि कोई उसका Videi बना रहा है। जैसे ही उसने शोर मचाया, उसका Video बना रहा युवक वहां से भाग गया।

बताया जा रहा है कि कुछ यूट्यूबर युवक-युवती चांडिल डैम में Shooting के लिए आये थे।

वहां से लौटने के दौरान NH-33 स्थित जायदा के पास एक होटल में Youtuber युवती रुकी और वहां के बाथरूम में कपड़े बदल रही थी, तभी एक युवक ने उसका अश्लील वीडियो बनाने की कोशिश की। हंगामा मचने पर युवक मौके से फरार हो गया।

आरोपी युवक को तलाश रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी वरुण यादव होटल पहुंचे और मामले की जांच की। फिलहाल, पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

इधर, शादी का झांसा देकर नाबालिग का हुआ यौन शोषण, पीड़िता ने की शिकायत

उधर एक दूसरी घटना में सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के बहिंगा गांव में एक नाबालिग छात्रा ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण की शिकायत की है।

आरोप है कि तालझारी थानांतर्गत हेठ तीनघरा गांव निवासी कुंदन यादव ने डेढ़ साल पहले उसे बहला-फुसलाकर अपने झांसे में लिया और यौन शोषण (Sexual Exploitation) किया।

पीड़िता को जानकारी मिली कि कुंदन की शादी नौ जुलाई 2024 को होनेवाली है। जब उसने इस बारे में कुंदन से बात की, तो उसने पहले इनकार किया और फिर स्वीकारते हुए कहा कि वह उससे शादी नहीं करेगा।

परिजनों की प्रतिक्रिया और पुलिस की जांच

कुंदन द्वारा शादी से इनकार करने पर पीड़िता ने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। पिता ने कुंदन के पिता से बात की, जिन्होंने पहले शादी का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में मना कर दिया। पीड़िता ने सोनारायठाढ़ी थाना में न्याय की गुहार लगायी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Share This Article