रांची के मेडिका अस्पताल में महिला की मौत पर बवाल, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, मंत्री बन्ना गुप्ता से शिकायत

राजधानी रांची के मेडिका अस्पताल (Medica Hospital) में महिला की मौत पर परिजनों ने खूब हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Uproar Over woman’s Death in Ranchi’s Medica Hospital : राजधानी रांची के मेडिका अस्पताल (Medica Hospital) में महिला की मौत पर परिजनों ने खूब हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

अस्पताल में मरीज की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। कई महिलाओं ने OPD एरिया में चीख-चीखकर कहा कि डॉक्टर की लापरवाही की वजह से सुशीला देवी की मौत हुई है।

मंत्री बन्ना गुप्ता से की लिखित शिकायत

मामले में दिवंगत सुशीला देवी के बेटे गौरव कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से लिखित शिकायत की है। उनका कहना है कि 13 जुलाई को डॉ. राजेश कुमार सिंह की देखरेख में उनकी मां का इलाज शुरु हुआ था।

इलाज भी सही चल रहा था। इसी बीच 15 जुलाई को उन्हें Heart Attack आया। लेकिन ना तो डॉक्टर और ना ही उनकी टीम के दूसरे मेंबर ने इसको नोटिस किया। इस लापरवाही की वजह से उनकी जान चली गई। गौरव कुमार ने मामले की जांच करवाने और हॉस्टिल की ओर से मुआवजा दिलाने की मांग की है।

डायबिटीज और BP के कारण हृदय पर पड़ा असर

दूसरी और इस संबंध में मेडिका की PRO भारती ओझा ने बताया कि मरीज को न्यूमोनिया के साथ-साथ सेप्टिसिमिया था। जब वह OPD में आईं, तब उनका सेचुरेशन 80 प्रतिशत था। इस वजह से उनको भर्ती कर इलाज शुरु किया गया।

उन्होंने बताया कि मरीज को Diabetes के साथ-साथ बीपी की भी बीमारी थी। पूर्व में भी वह मेडिका अस्पताल में भर्ती हुईं थी। तब ठीक होकर घर भी गईं थी। लेकिन इस बार दोनों बीमारियों के गंभीर होने की वजह से उनके ह्रदय पर ज्यादा असर पड़ा। इसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

Share This Article