Latest Newsझारखंडएक ओर BJYM का आक्रोश प्रदर्शन तो दूसरी ओर JMM ने निकाला...

एक ओर BJYM का आक्रोश प्रदर्शन तो दूसरी ओर JMM ने निकाला अधिकार मार्च, BJP पर लगाए आरोप…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Accusations made Against BJP : राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में जहां एक ओर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आक्रोश प्रदर्शन (Protest Demonstration) किया है। तो वहीं दूसरी ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भी अधिकार मार्च निकाल कर BJP पर हमला बोला।

गिरिडीह जिले में JMM जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष कार्यालय से अधिकार मार्च निकाला गया। इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए JMM नेता और कार्यकर्त्ता टावर चौक तक पहुंचे।

यहां के लोगों को बरगलाने में लगे हैं भाजपाई

टावर चौक पर लोगों को सम्बोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि एक तरफ हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सूबे का समुचित विकास हो रहा है।

विद्यार्थी, युवा, किसान, महिला सभी के लिए एक से बढ़कर एक योजना लागू की गई हैं। दूसरी तरफ भाजपाई यहां के लोगों को बरगलाने में लगे हैं। कहा कि जिला के भाजपाइयों का कोयला-जमीन माफियाओं से गठजोड़ है।

जनता तो पीएम से मांग रही है हिसाब

जिलाध्यक्ष ने कहा कि BJP के लोग हेमंत सरकार से सवाल पूछते हैं। उस सरकार से सवाल पूछते हैं जो जनता की भलाई में जुटी है। जनता तो पीएम से हिसाब मांग रही है, हिसाब Smart City से लेकर बुलेट ट्रेन का मांग रही है, हिसाब प्रत्येक वर्ष दो करोड़ लोगों के रोजगार का भी मांग रही है।

इस दौरान झामुमो नेता कृष्णा मुरारी शर्मा ने BJP पर समाज को बांटने का आरोप लगाया। कहा कि जिस आदिवासी पुलिस जवान की हत्या (Murder) हुई उस मामले को लेकर मुस्लिम-आदिवासी को लड़ाने का प्रयास किया गया।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...