आज 7 लाख से अधिक महिलाओं को भेजी गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि, 50 लाख महिलाएं…

दुमका जिले के जामा के पांजनपहाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में आज मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Jharkhand Chief Minister Maiyan Samman Yojana) की महिला लाभुकों के बैंक खाते में हजार-हजार रुपए भेजे।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mainiyan Samman Yojana was sent to More than 7 Lakh Women : दुमका जिले के जामा के पांजनपहाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में आज मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Jharkhand Chief Minister Maiyan Samman Yojana) की महिला लाभुकों के बैंक खाते में हजार-हजार रुपए भेजे।

संताल परगना प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में दुमका, देवघर, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ एवं जामताड़ा की कुल 7 लाख 32 हजार 906 बहन-बेटियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजी गयी।

इस दौरान मुख्यमंत्री Hemant Soren ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से 50 लाख महिलाएं पूरे राज्य में जुड़ चुकी हैं। गांव मजबूत होगा, तभी राज्य मजबूत होगा। आज किसानों के लिए हम कई तरह की योजनाएं चला रहे हैं। हमने कानून बनाया है कि पशु मर गया तो बीमा का लाभ मिलेगा।

पैसे देकर छपवाया जा रहा है विज्ञापन

वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए CM Hemant Soren ने कहा कि पैसा देकर विज्ञापन छपवाया जाता है कि चार साल में मिला क्या? 4 साल में हमने पेंशन दिया।

आज तक इन्होंने बुजुर्गों को पेशन क्यों नहीं दिया? Torch जलाकर भी देखेंगे तो कोई बिना पेंशन का नहीं मिलेगा। जब केंद्र सरकार ने पैसे नहीं दिए तो हमने अबुआ आवास योजना लागू की। आने वाले 5 वर्षों में राज्य में ऐसा कोई गरीब नहीं रहेगा जिसके पास अपना पक्का घर नहीं होगा।

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि देश में सबसे अधिक नौकरी होती लेकिन उन्होंने उसे भी बंद कर दिया। रेलवे में भर्ती होती थी, इन्होंने उसे भी बंद कर दिया। अब सारा बोझ राज्य सरकार पर छोड़ दिया। जब हमने कानून बनाया तो इनके कार्यकर्ताओं ने कोर्ट में चुनौती दी और उसे रद्द करवा दिया।

Share This Article