झारखंड : यहां कुत्ते को पीट-पीटकर मारने के मामले में चार पर केस, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: जिले में कुत्ते को पीट-पीटकर जान से मारने का माला सामने आया है।

यहां पशु के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत चार लोगों पर केस किया है।

मामला सोनारी के आशियाना गार्डन का है।

दोस्त एनिमल के संस्थापक आकाश डे के बयान पर आशियाना गार्डन के संयुक्त सचिव अशोक विहानी, सहायक सचिव अनिल गोगन, अंकुश अग्रवाल के चालक व सुरक्षा गार्ड राजू पर केस किया है।

हालांकि श्वान का शव बरामद नहीं हुआ है। घटना 9 फरवरी की है। बताया जा रहा है कि आवारा कुत्ते से परेशान होकर उसे मार डाला था।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सोनारी थाना प्रभारी रेणु गुप्ता ने कहा है की आवारा कुत्ते का शव नहीं मिला है।

सीसीटीवी फुटेज में भी कहीं घटना नहीं दिख रही है। लिखित शिकायत पर केस कर जांच कर रहे हैं।

पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया

आकाश ने कहा- सोसाइटी के जनरल सचिव पंकज झा ने मुझे 9 फरवरी की रात घटना की जानकारी दी। मारने के बाद वाहन पर लाद वे लोग कहीं फेंक आए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया।

Share This Article