झारखंड भवन पर बनी सोहराई पेंटिंग ने रचा इतिहास, दर्ज हुआ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sohrai Painting : दिल्ली (Delhi) के बंगला साहिब रोड पर स्थित झारखंड भवन (Jharkhand Bhawan) की दीवारों पर बनाई गई भव्य सोहराई पेंटिंग (Sohrai Painting) झारखंड की लोक कला को नई पहचान दे रही है।

110 फीट ऊंची यह पेंटिंग रास्ते से गुजर रहे हर किसी का ध्यान अपनी और आकर्षित करती है। अब इस पेंटिंग को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (India Book of Records) में भी शामिल किया गया है।

बताते चलें इस पेंटिंग को झारखंड के प्रसिद्ध चित्रकार धनंजय कुमार (Dhananjay Kumar) और उनकी टीम ने 20 दिनों में तैयार किया था। यह पेंटिंग झारखंड भवन की सबसे आकर्षक विशेषता बन गई है।

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम ने इस विशालकाय पेंटिंग का सत्यापन किया और चित्रकार धनंजय कुमार को प्रमाणपत्र, मेडल और सम्मानस्वरूप बुके प्रदान किया।

इस पेंटिंग की ऊंचाई और विस्तृत डिज़ाइन इसे कला जगत में अद्वितीय बनाते हैं।

भवन के अंदर भी 200 से अधिक पेंटिंग्स

बताते चलें मुख्यमंत्री Hemant Soren ने 3 सितंबर 2024 को इस नए भवन का उद्घाटन किया था और पेंटिंग की भूरि-भूरि प्रशंसा की थी। उन्होंने इसे झारखंड की समृद्ध लोक कला को देश और दुनिया में पहचान दिलाने का एक बड़ा प्रयास बताया।

झारखंड भवन के अंदर भी 200 से अधिक पेंटिंग्स लगाई गई हैं, जिन्हें तैयार करने में लगभग डेढ़ महीने का समय लगा। इन पेंटिंग्स को बनाने में 40 कलाकारों ने अपना योगदान दिया।

धनंजय की कला का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी डंका

झारखंड के रांची के डोरंडा में रहने वाले धनंजय कुमार पिछले 24 वर्षों से कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स चला रहे हैं। उनकी बनाई पेंटिंग झारखंड हाईकोर्ट, मुख्यमंत्री कार्यालय, राजकीय संग्रहालय और पर्यटन केंद्रों पर भी शोभा बढ़ा रही हैं।

उनके कार्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है, और वे अब तक 130 से अधिक पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।

Share This Article