झारखंड प्रशासनिक सेवा के नौ अधिकारी जल्द बनेंगे IAS, प्रमोशन की प्रक्रिया…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

9 JAS Officer will become IAS : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन यानी झारखंड प्रशासनिक सेवा (JAS) के अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी। नौ अधिकारी जल्द ही IAS में प्रोन्नत होंगे।

नई दिल्ली में बुधवार को यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPDC )के साथ मुख्य सचिव Alka Tiwari व अन्य अधिकारियों की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

इस मीटिंग में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अविनाश कुमार, कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो भी मौजूद रहे। यह सभी रिक्तियां साल 2023 की हैं।

केंद्र सरकार की अनुमति मिलते ही जारी होगा नोटिफिकेशन

जानकारी दी गई है कि प्रोन्नति (Promotion) संबंधी अनुमति मिलने के बाद UPSC अब चयनित अधिकारियों के नामों का पैनल DOPT को भेजेगा।

केंद्र सरकार की सहमति मिलने के बाद IAS बनने का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। इसमें अमूमन 10 से 15 दिनों का समय लगेगा।

केंद्र को भेजा गया था 30 अधिकारियों का पैनल

बता दें कि राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में कार्यरत वरीय झाप्रसे के 30 अधिकारियों के नामों का पैनल यूपीएससी को भेजा था। अधिकारियों को आईएएस में प्रोन्नत करने के लिए बोर्ड मीटिंग में विस्तृत चर्चा हुई।

इसमें नौ अधिकारियों को आईएएस बनाने पर सहमति दी गई। यह अधिकारी हैं- सुधीर दास, सुधीर बाड़ा, अनिल कुमार तिर्की, पशुपतिनाथ मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, नीलम लता, संजय कुमार, पवन मंडल और शैल प्रभा कुजूर।

Share This Article