
बोकारो: चास अनुमंडल क्षेत्र में नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 की मतगणना 27 फरवरी को चास स्थित बाजार समिति परिसर के वज्रगृह में होगी। मतगणना के दिन यहां बड़ी संख्या में प्रत्याशी, समर्थक और आम लोग जुटेंगे। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही खास ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है। एसडीओ चास प्रांजल ढांडा और ट्रैफिक डीएसपी विद्या शंकर ने बताया कि सुबह 6:00 बजे से मतगणना समाप्त होने तक शहर के कई हिस्सों में रूट डायवर्ट रहेगा। ऐसे में अगर आप 27 फरवरी को घर से निकलने की सोच रहे हैं, तो पहले ये ट्रैफिक व्यवस्था जरूर जान लें।
भारी वाहनों के लिए ये रहेंगे वैकल्पिक रास्ते
धनबाद से आकर पुरुलिया या रांची जाने वाले वाहन
तेलगड़िया मोड़ – अमलाबाद – चन्दनकियारी – बरमसिया मार्ग से जाएंगे।
पुरुलिया से धनबाद जाने वाले वाहन
मिर्धा चेकपोस्ट – पिण्ड्राजोरा – बरमसिया – चन्दनकियारी – अमलाबाद – तेलगड़िया मार्ग से गुजरेंगे।
रांची से धनबाद जाने वाले वाहन
जैनामोड़ – तुपकाडीह – भण्डारीदह – चन्द्रपुरा – टी-मोड़ – लोहपिट्टी मार्ग से जाएंगे।
चन्दनकियारी से रांची जाने वाले वाहन
जोधाडीह मोड़ – तेलगड़िया – अमलाबाद – चन्दनकियारी – बरमसिया मार्ग से जाएंगे।
तेलगड़िया से रांची जाने वाले वाहन
अमलाबाद – चन्दनकियारी – बरमसिया मार्ग से होकर निकलेंगे।
छोटे वाहनों के लिए अलग रूट प्लान
धनबाद से पुरुलिया या रांची जाने वाले
तेलमच्चो पुल – सेक्टर-11 – हवाई अड्डा – नया मोड़ – उकरीद मोड़ से जाएंगे।
पुरुलिया से धनबाद आने वाले
आईटीआई मोड़ – उकरीद मोड़ – नया मोड़ – हवाई अड्डा – सेक्टर-11 – तेलमच्चो मार्ग अपनाएंगे।
रांची से धनबाद आने वाले
उकरीद मोड़ – नया मोड़ – हवाई अड्डा – सेक्टर-11 – तेलमच्चो मार्ग से गुजरेंगे।
चन्दनकियारी से रांची जाने वाले
जोधाडीह मोड़ – तेलमच्चो पुल – सेक्टर-11 – हवाई अड्डा – नया मोड़ – उकरीद मोड़ मार्ग से जाएंगे।
तेलगड़िया से रांची जाने वाले
तेलगड़िया मोड़ – तेलमच्चो – सेक्टर-11 – हवाई अड्डा – नया मोड़ – उकरीद मोड़ मार्ग का उपयोग करेंगे।
NH-32 पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध
सबसे अहम बात यह है कि जोधाडीह मोड़ से आईटीआई मोड़ तक NH-32 की दोनों लेन पूरी तरह बंद रहेंगी। जोधाडीह मोड़ के पास से आईटीआई मोड़ की ओर जाने वाली लेन बंद रहेगी, वहीं आईटीआई मोड़ के पास से जोधाडीह मोड़ की ओर जाने वाली लेन भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यानि इस हिस्से से सीधे आवागमन की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे तय किए गए रूट का ही पालन करें और अनावश्यक रूप से बंद मार्गों की ओर न जाएं, ताकि मतगणना का काम शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से पूरा हो सके।
