जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता, 3 साल से फरार ठगी का आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा पुलिस ने तीन साल से फरार ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया, पूछताछ में आरोपी ने नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग और सहयोगियों की जानकारी दी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamtara Police ; जामताड़ा पुलिस ने करीब तीन साल से फरार चल रहे ठगी के आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचता फिर रहा था और गिरफ्तारी के डर से लगातार ठिकाने बदल रहा था।

जानकारी के अनुसार, मामला 3 अगस्त 2023 का है, जब हिजलजोरी निवासी गोविंद बाउरी ने न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने छलपूर्वक रुपये की ठगी की और विरोध करने पर मारपीट के साथ जान से मारने की धमकी भी दी थी। मामले में कांड संख्या 51/2023 दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान असमुद्दीन अंसारी उर्फ समीर के रूप में हुई है, जो देवघर जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र स्थित शेखर नावाडीह गांव का रहने वाला है। पुलिस लंबे समय से उसके संभावित ठिकानों पर नजर रख रही थी।

9 मई 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी के पैतृक घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। साथ ही उसने अपने अन्य सहयोगियों और कथित ठगी के नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग भी पुलिस को दिए हैं। अब पुलिस उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

इस गिरफ्तारी के बाद इलाके में फरार अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है, वहीं पुलिस इसे बड़ी उपलब्धि मान रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।