15 मई तक झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

15 मई तक झारखंड के कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी। रांची, जमशेदपुर समेत कई इलाकों में मौसम बदलेगा, तापमान में गिरावट और राहत मिलने की संभावना।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : झारखंड में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम अस्थिर बना रह सकता है। मौसम विभाग ने 15 मई तक राज्य के कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना जताई है। कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 10 मई को राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है।

13 मई को भी राज्यभर में मौसम का यही रुख बना रह सकता है। वहीं 14 और 15 मई को उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों को छोड़कर अधिकांश जिलों में बारिश, मेघ गर्जन और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है।

रांची समेत कई जिलों में दोपहर बाद बदलेगा मौसम

रांची और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दिन में गर्मी महसूस होगी, लेकिन दोपहर बाद मौसम बदल सकता है।

शनिवार शाम रांची में तेज हवा और गरज के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। शहर में लगभग चार मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा रामगढ़, हज़ारीबाग, खूंटी, पलामू और जमशेदपुर समेत कई क्षेत्रों में भी बारिश और तेज हवाएं चलीं।

मेदिनीनगर सबसे गर्म

शनिवार को मेदिनीनगर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रांची का तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दूसरी ओर Bokaro में तापमान में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।