बिहार में फिर बढ़ेगा गर्मी का सितम, अगले 48 घंटे तेज धूप और उमस से बढ़ेगी परेशानी

बिहार में अगले 48 घंटों के दौरान गर्मी और उमस का असर तेज रहेगा। मौसम विभाग ने तापमान बढ़ने, तेज धूप और कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bihar Weather : बिहार में एक बार फिर गर्मी का असर तेज होने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। दिन में तेज धूप और रात में बढ़ती उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान 32 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना भी जताई गई है, लेकिन इससे गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद कम है।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर बिहार के कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन उमस और गर्मी का असर बरकरार रहेगा। अगले तीन से चार दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

शुक्रवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान भभुआ में दर्ज किया गया, जहां पारा 41.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा डेहरी में 40.1 डिग्री, बक्सर में 38.8 डिग्री, राजगीर में 37.9 डिग्री, गया में 37.6 डिग्री, मोतिहारी में 37.5 डिग्री और पटना में 37.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, पिछले 24 घंटों में कई जिलों में रात का तापमान भी बढ़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे कम न्यूनतम तापमान वाल्मीकिनगर में 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बीते 24 घंटों के दौरान गया जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, जबकि राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा। वहीं रोहतास के बिक्रमगंज में सबसे तेज 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।